24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खौफनाक मर्डर: छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

खौफनाक मर्डर: छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में बीती रात एक “दिल दहला देने वाली वारदात” ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। छत पर सो रहे युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

खौफनाक मर्डर: छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव में मृतक रोज की तरह रात को खाना खाकर छत पर सोने गया था। लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा, तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। जैसे ही परिवार वालों ने युवक को देखा, तो उनके होश उड़ गए। चारों ओर खून फैला था और युवक का गला कटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बबेरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का आरोप है कि युवक को कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया। अब जब यह हत्या हुई है, तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद का लग रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तालाब में बोरी के अंदर बंद मिला महिला का शव: नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

सपा और बसपा को तगड़ा झटका : वरिष्ठ सपा एवं बसपा नेतागण भाजपा में हुये शामिल

दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं

City News Uttar Pradesh

खाली झोली, बेबस किसान: खाद संकट से खेती पर गहराया खतरा, प्रशासन की नहीं टूटी नींद !

City News Uttar Pradesh

ब्लैकमेल : ठेकेदार ने केन में कूद दी जान, सुसाइड नोट में लिखा पड़ोसी मां-बेटी बोलीं रुपये दो नहीं तो दुष्कर्म का …

City News Uttar Pradesh

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़