26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती बासू की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां आमतौर पर जनता शिकायत करती है और सिस्टम जवाब नहीं देता, वहीं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती बासू ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसे लोकसेवा की सच्ची तस्वीर कहा जा सकता है।

पालिकाध्यक्ष मालती की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मालती बासू न केवल श्रद्धांजलि देने पहुंचीं, बल्कि जनता के बीच जाकर समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हल कराने की पहल की।

पालिकाध्यक्ष मालती की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मालती बासू ने सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, “बाबा साहेब ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मंत्र दिया है, उसी रास्ते पर चलते हुए हम जनसेवा को सर्वोपरि मानते हैं।”

पालिकाध्यक्ष मालती की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

कार्यक्रम के बाद उन्होंने जन सुनवाई का आयोजन किया, जिसमें दर्जनों नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जल निकासी, सड़क निर्माण, नाली सफाई, जैसी जमीनी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे, जिनकी मालती बासू ने न केवल पूरी संवेदनशीलता से सुनवाई की बल्कि संबंधित विभागों को सप्ताहभर में समाधान के निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

उन्होंने साफ शब्दों में कहा “जनता को राहत देना ही हमारी पहली जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि का मतलब केवल कुर्सी नहीं, बल्कि जन की पीड़ा को समझना और उसे दूर करना है।” पालिका अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जनसमस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह के भीतर समाधान रिपोर्ट भी सौंपें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आने वाले समय में ऐसी समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, पालिका के अन्य सभासद एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शपथ ग्रहण : सुनील पटेल के “जलवे” का छाया “जलजला ” …

विधायक प्रकाश द्विवेदी पूरा करेंगे मोदी के अरमान : महा जनसंपर्क की तान दी है कमान

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

City News Uttar Pradesh

दरोगा दिलीप कुमार मिश्रा नें “संवेदनशीलता” से जीता जनता जनार्दन का “दिल” : गूंजा “वाह”

City News Uttar Pradesh

सब रजिस्टार कार्यालय भ्रष्टाचार का बना गढ़: अवैध वसूली पर मुख्यमंत्री से शिकायत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें अर्पण किया रक्त : रक्त दान शिविर में भरा उत्तसाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़