25.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हिंसा के साए में मणिपुर: बिगड़ते हालात के बीच लगा राष्ट्रपति शासन, सियासी हलचल तेज
देश विदेश

हिंसा के साए में मणिपुर : बिगड़ते हालात के बीच लगा राष्ट्रपति शासन, सियासी हलचल तेज।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में गुरुवार से राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है। राज्य में बीते दो वर्षों से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जारी हिंसा के कारण कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। इसी के चलते मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बीते रविवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

हिंसा के साए में मणिपुर: बिगड़ते हालात के बीच लगा राष्ट्रपति शासन, सियासी हलचल तेज

दरअसल, राज्य में करीब दो सालों से मैतेई और कुकी समुदाय में चल रही हिंसा की वजह से कानून-व्यवस्था डगमगा गई है। इसके बाद बीते रविवार को बीरेन सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद भाजपा के अंदरखाने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। इस संबंध में मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे।

हिंसा के साए में मणिपुर: बिगड़ते हालात के बीच लगा राष्ट्रपति शासन, सियासी हलचल तेज

मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैशम मेघचंद्र ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के उस आदेश को असंवैधानिक बताया जिसमें राज्यपाल ने 12वीं मणिपुर विधानसभा के सातवें सत्र को रद्द करने का आदेश दिया था। कांग्रेस नेता का कहना है कि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला का आदेश अवैध और असंवैधानिक है। आपको बता दें मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने दो दिन पहले 9 फरवरी को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने सीएम के इस्तीफे देने के बाद एक आदेश जारी कर विधानसभा सत्र बुलाने के अपने पिछले निर्देश को अमान्य घोषित कर दिया था।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिलाओं की जिंदगी “गुलाब” सी महकाने वाली “गुलाबी गैंग कमांडर” संपत्त पर कानूनी संकट

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी बोले: अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

City News Uttar Pradesh

जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Plan to blow up Bollywood star Salman Khan’s car fails: 4 accused of Lawrence Bishnoi gang arrested

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत: हादसा या हत्या रहस्य गहराया ?

City News Uttar Pradesh

News : मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- चार और कोरोना वैक्सीन पर काम जारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़