City News Uttar Pradesh
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत: हादसा या हत्या रहस्य गहराया ?
देश विदेश

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत: हादसा या हत्या रहस्य गहराया ?

  • ब्यूरो रिपोर्ट

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोगों के शव दुर्घटनास्थल से मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 63 वर्ष के थे। ईरानी राष्ट्रपति के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत: हादसा या हत्या रहस्य गहराया ?
Iranian President Ebrahim Raisi dies in helicopter crash: Accident or murder, mystery deepened?

ईरान में बचाव दल को उस हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है जो रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान के अलावा सात अन्य लोग सवार थे। इससे पहले ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पीर-हुसैन कुलिवंद ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर बताया था कि कई घंटों की खोज के बाद आपात सेवा की टीम अब भी क्रैश वाली जगह से दो किलोमीटर दूर है। हालांकि उन्होंने हेलीकॉप्टर को देख लिया है और उसकी पहचान कर ली है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत: हादसा या हत्या रहस्य गहराया ?
Iranian President Ebrahim Raisi dies in helicopter crash: Accident or murder, mystery deepened?

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। इसके बाद से ही हेलीकॉप्टर की तलाश जारी थी। इससे पहले, ईरानी मंत्रिमंडल ने रविवार शाम एक आपात बैठक की। सरकारी समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबर ने इसकी अध्यक्षता की। जानकारी के मुताबिक ये हादसा ऐसी जगह हुआ, जहां घना जंगल और पहाड़ी है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत: हादसा या हत्या रहस्य गहराया ?
Iranian President Ebrahim Raisi dies in helicopter crash: Accident or murder, mystery deepened?

ईरान सरकार ने तलाश के लिए 40 टीमें बनाई गई. ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई ने आपात बैठक की। साथ ही रिवोल्यूशनरी गार्ड को अलर्ट पर रखा गया। आपको बता दें कि कुर्द इलाक़ों में पिछले साल हुए सरकार विरोधी आंदोलन हुए थे। जो बेल 212 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ वो अमेरिका में बना था। बेल 212 हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति सवार थे। बेल 212 दो ब्लेड वाला मध्यम आकार वाला हेलीकॉप्टर है। इसमें पायलट समेत 15 लोग सवार हो सकते हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: लापता लोग फाइलों में दफन, हाईकोर्ट ने पकड़ी सिस्टम की गर्दन, काला सच हुआ उजागर

City News Uttar Pradesh

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस के बाद अब बसपा मुक्त होगी विधान परिषद: यूपी की 13 एमएलसी सीटों पर नामांकन शुरू, सपा और भाजपा में मुकाबला

महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक समापन: करीब 66 करोड़ लोगों ने किया स्नान, इतिहास में रहेगा अमर

City News Uttar Pradesh

नेपाल में धड़ल्ले से बिक रही भारतीय यूरिया: बहराइच-श्रावस्ती से बॉर्डर पार, तस्कर मालामाल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़