28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी मेडिकल कॉलेज में आग हादसे में बच्चों की मौत के बाद बांदा प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एहतियातन निरीक्षण किया। डीएम नगेन्द्र प्रताप और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज की आपात सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश

डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, सीएसएचडी, ओटी रूम जैसे महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आग से बचाव के उपकरणों, इंटीग्रेटेड फायर सिस्टम, विद्युत सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था की स्थिति की जांच की। विशेष रूप से, आग से बचाव के उपकरणों को चेक कराते हुए अधिकारियों को इन्हें ठीक से संचालित रखने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप ने विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्युत उपकरणों को ठीक से चलाया जाए।उनकी नियमित जांच हो। किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी अस्पताल की सुरक्षा को प्रभावित न करे। डीएम और एसपी ने अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. सुनील कौशिक से कहा कि अस्पताल में सभी चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाएं सही स्थिति में चलती रहें।

डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान प्राचार्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशिक, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, विद्युत एवं फायर सुरक्षा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहब्बत की खौफनाक हैवानियत? मिलने के बहाने बुलाया, प्रेमी समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा

योगी के उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज : पराजय के धनी सपा मुखिया अखिलेश यादव को हार की अग्रिम बधाई

कार्यवाई का चाबुक : राजस्व घटा, खनिज अधिकारी निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम नें बैंको की किया समीक्षा, लापरवाही पर होगी कार्यवाई ! …

आयुष जनता के द्वार कब पहुंचेगी सरकार : महात्वाकांक्षी योजना की फ़ाइल क्यों है बंद ?

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

ब्रेकिंग न्यूज़