24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ से भेंट कर बांदा सहित बुंदेल खंड सहित बांदा के विकास के संदर्भ में विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत वार्ता की। उन्हें धरातलीय जानकारियों से अवगत कराया। बुंदेल खंड की राजनीतिक स्थितियों एवं यहां के नौकरशाहों का फीड बैक भी दिया। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की विश्वसनीय थर्टी मंत्रियों की टीम में शुमार जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सीएम को मुलाकात में बताया की औला वृष्टि से प्रभावित बांदा के किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला इससे किसान परेशान है। यहां की बिजली आपूर्ति व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं है।

मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात

किसानों को निरंतर बिजली न मिलने से किसानी भी प्रभावित हों रही है। बांदा में एक साल से लगातार जर्जर तार ही बदले जा रहे है। इसको लेकर आठ -आठ घंटे कटौती परेशानी का सबब बन गई है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने शहर को ग्रामीण इलाकों से जोड़ने वाली सड़कों की खस्ता हालत से भी अवगत कराया। कार्य के प्रति संबंधित विभाग की लापरवाही भी बताई। राज्य मंत्री निषाद ने इसी क्रम में मुख्य मंत्री को पूरे बुंदेलखंड के सातों जिलों के विकास कार्यों सहित यहां के नौकरशाही का जिलेवार फीड बैक भी दिया। धरातल पर विकास कार्यों की स्थिति बताई। बाढ़ राहत बचाव की तैयारियों की भी जानकारी दी। इस दौरान मंत्री के साथ बांदा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता भी साथ में थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

सावन माह पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सीएम योगी की सभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों नें आज शव सड़क पर रख काटा हंगामा …

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम, एक पर निर्दलीय को मिली जीत

City News Uttar Pradesh

Yogi Sarkar 2.0: योगी आदित्यनाथ सरकार के नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग, पढ़िए- किसको क्या मिली जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत …

City News Uttar Pradesh

सपा विधायक सहित छह ने किया सरेंडर, जमानत हुई मंजूर

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !

ब्रेकिंग न्यूज़