28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में अब तक 19 हजार से अधिक श्रमिकों,असंगठित कर्मकारों को पंजीकृत किया जा चुका है। अखबार वितरक भी इस योजना में शामिल हैं। हार्पर क्लब परिसर में श्रम विभाग के तत्वावधान में आयोजित शिविर में चित्रकूटधाम मंडल के उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना लाभार्थियों के लिए बुढ़ापे का सहारा बनेगी। मंडल में अखबार वितरकों के पंजीकरण का यह पहला विशेष शिविर था। उपायुक्त ने यहां रजिस्ट्रेशन कराने वाले अखबार वितरकों को पंजीयन प्रमाणपत्र सौंपे।


उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कर्मकारों से भी योजना का लाभ लेने को कहा। बताया कि इनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनसेवा केंद्रों या उप श्रमायुक्त कार्यालय में कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों में सबसे ज्यादा 5538 चित्रकूट जनपद के हैं। बांदा में 4786, हमीरपुर में 4686 और महोबा में 3884 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शिविर में श्रम अधिकारी महेंद्र शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना की श्रमिकों/अखबार वितरकों को विस्तार से जानकारी दी। शिविर में पूर्व शूटर कोच और हार्पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रामेंद्र शर्मा और प्रमुख एजेंसी संचालक संजय गुप्ता सहित घासीराम निषाद, नजीर बख्श, महेश प्रजापति, त्रियुगी नारायण, अनिल राजपूत, राकेश गुप्ता, राजेश, रामबाबू (मलखान), श्रीप्रकाश, संतोष, प्रेम, शिवम आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

21 साल बाद ‘चीखों’ को मिला इंसाफ: दलित युवक की नृशंस हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने ‘कफ सिरप’ पर कसी नकेल: अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी दवा, केमिकल की भी होगी जांच

City News Uttar Pradesh

देहात में भी युवाओं को ज्ञानी बनाने की बहेगी बयार: बनेंगे एसपी और कलेक्टर

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

अतीक का बेटा असद एसटीएफ से मुठभेड़ में ढ़ेर: शूटर गुलाम भी मारा गया

ब्रेकिंग न्यूज़