City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पालिका की बैठक : सहायक अभियंता को हटाने का प्रस्ताव हुआ पारित !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा नगर पालिका परिषद की बैठक जमकर सभासदों का हंगामा रहा। नामित एवं आधा दर्जन निर्वाचित सभासदों ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठाये। सरकारी धन का दुरुपयोग होने का मामला उठाया। पालिका में नियुक्त सहायक अभियंता के गैरहाजिर रहने के चलते हटाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी के पेश किए गए अपशिष्ट प्रबंधन उपविधि का शुल्क प्रस्ताव में आमराय नहीं बन सकी।


नगर पालिका परिषद सभागार में 15 दिसंबर को बजट बैठक के बाद यह दूसरी बैठक थी। जो सभासदों के हंगामे के बीच हुई। सभासद राजेश गुप्ता, रामदेव गुप्ता ने सफाई व प्रकाश व्यवस्था सही न होने पर आक्रोश जताया। कहा कि आउटसोर्सिग में आधा सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मियों की नियुक्ति के बावजूद नगर में जगह जगह कूड़े के ढेर व नालियां बजबजा रही है। नामित सभासद राजाराम तिवारी, अनिल सैनी, धीरज वर्मा के साथ निर्वाचित विष्णुदेव तिवारी, कल्लू यादव आदि ने चौदहवें वित्त अंतर्गत हुए कार्यों में जानकारी मांगी। उनकी गुणवत्ता में प्रश्नचिह्न लगाते हुए भुगतान में शासन के धन के दुरुपयोग करने की बात कही। जांच की मांग की। नगर पालिका परिषद अतर्रा में अटैच सहायक अभियंता श्रीष सिंह द्वारा कभी क्षेत्र में न आने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हटाने का प्रस्ताव दिया। ईओ ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधि का सभासदों के मध्य प्रस्ताव रखा। जिस पर सभासदों की एक राय नही बनी। सभासदों ने जल निकासी के लिए नाला-नाली, सड़क निर्माण व प्रकाश व्यवस्था के लाइट खरीदने के प्रस्ताव मंजूर किए। ईओ राम सिंह ने कहा कि सभासदों ने सहायक अभियंता के हटाने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते अखिलेश ? विधायक रमाकांत से मुलाकात पर बसपा सुप्रीमों मायावती का वार

हैवानियत पर ‘कड़ा प्रहार’: दरिंदे को 20 साल की कठोर कारावास, जुर्मना भी ठोका

योगी सरकार किसानों के हित में कर रही काम : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल …

City News Uttar Pradesh

बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें जन चौपालों की मचाई धूम : विकास की मथी मथानी

डीएम साहिबा गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़