City News Uttar Pradesh
हुजूर मतदान केंद्रों पर ध्यान दें : बिजली न पानी, रैंप की भी है दरकार
उत्तर प्रदेश

हुजूर मतदान केंद्रों पर ध्यान दें : बिजली न पानी, रैंप की भी है दरकार।

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रशासन चित्रकूट -बांदा लोकसभा के लिए 20 मई मतदान को देखते हुये तैयारियां तेज दी है, लेकिन जिन मतदान केंद्रों में इस चुनावी रण का फैसला होना है वहां बिजली की व्यवस्था नहीं है। साथ ही पानी का भी कोई प्रबंध नहीं है।

डीएम दुर्गा शक्ति नें मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण: दिये आवश्यक निर्देश

पिछले विधान सभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों में बिजली नहीं थी वहां पर शासन ने कनेक्शन कराने के लिए बाकायदा बजट उपलब्ध कराया था। ताकि मतदान केंद्र बिजली से रोशन रहे। यहां तक कि जहां पानी का प्रबंध नहीं था वहां हैंडपंप लगवाए गए थे। दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाएं गए थे। लेकिन चुनाव के बाद उचित देखभाल न होने से बिजली के तार टूट गए। मीटर गांव के लोग उखाड़ ले गए। किसी हैंडपंप की चैन टूटी है तो किसी का हत्था। हैंडपंप भी शोपीस बने हुए हैं। रैंप भी टूट गए।

हुजूर मतदान केंद्रों पर ध्यान दें : बिजली न पानी, रैंप की भी है दरकार

बबेरू क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय चौबेन थोक भाग संख्या 69 में जलभराव की समस्या है। नल सब लीकेज है। शौचालय चोक पड़े है। खराब नरैनी के कई मतदान केंद्रों में पानी, बिजली की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन खासी दिक्कतें होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर मतदान केंद्रों को निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करा रहे है। मतदान दिवस को पानी, बिजली, सफाई, छाया आदि सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहेंगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

News : फिर हुई शर्मनाक वारदात, नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप…

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़