City News Uttar Pradesh
जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
उत्तर प्रदेश

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रदूषण की चपेट में है। इसके लिये नौकरशाही नकारा के रोल में सी है! आरोप है की नाकारापन के चलते प्रतिबंधित प्लास्टिक पर अंकुश नहीं लग पा रहा।चौतरफा प्रतिबंधित प्लास्टिक का साम्राज्य है। इस साम्राज्य का अफसर भी झुक -झुककर सलाम कर रहें हैं। स्थिति यह है की सभी आठ नगर निकायों में प्रतिदिन निकलने वाला 11 टन प्लास्टिक कचरा इसका उदाहरण है। सब्जी, किराना का सामान हो या दवाएं अथवा अन्य कोई सामग्री पॉलिथीन में ही लोग ले जा रहे हैं। बाजार में भी पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।बांदा सराय बाजार में तो बेखौफ बिक्री होती है। पालिका प्रशासन नें कई साल से बेफिक्री की चादर तान रखी है। इस लापरवाही से जिले का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
District in terrible grip of pollution: Yamraj becomes plastic waste

नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी नगर निकायों में इस समय हर रोज करीब 11.06 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। नगर पालिका बांदा में सवा दो लाख की आबादी के बीच हर दिन 6.07 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है। नगर पालिका अतर्रा में 60 हजार की आबादी के बीच प्रतिदिन 1.70 टन, नगर पंचायत बबेरू में 34742 आबादी के बीच 9.6 क्विंटल, बिसंडा नगर पंचायत में 5.2 क्विंटल, मटौंध नगर पंचायत में 6.5 क्विंटल, नरैनी में 3.8 क्विंटल, ओरन में 1.7 क्विंटल और तिंदवारी नगर पंचायत में तीन क्विंटल कचरा नगर पंचायत इकट्ठा कर रही है।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
District in terrible grip of pollution: Yamraj becomes plastic waste

पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग कम होता नहीं दिख रहा है। लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। पालिका की शिथिलता के कारण बाजार में खुलेआम थोक और फुटकर में पॉलिथीन बिक रही है। सड़कों के किनारे, खाली प्लाॅटों और अस्पताल परिसर के पीछे कचरे में प्लास्टिक का ढेर देखा जा सकता है। यह प्लास्टिक कचरा जिले की हवा दूषित कर रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार

श्वेता सिंह गौर मौत प्रकरण : आरोपी भाजपा नेता पति दीपक की जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने पार्टी जनों को दी नई ऊर्जा: सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा कदम

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन का कम होने लगा असर, 24 घंटे में सामने आए 3278 नए संक्रमित …

विधायक प्रकाश रंगोत्सव में हुये सराबोर: कहा होली प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़