City News Uttar Pradesh
हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी हिये गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी हुये गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिले में थाना पनवाड़ी के महुआ गांव में ढाई माह पहले किशोर की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। झाड़ फूंक और बदले की भावना के चलते बलि देने के लिए किशोर की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन नाबालिग है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल व चाकू बरामद किया गया है।

हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी हिये गिरफ्तार
Murder revealed: Teenager was murdered to sacrifice himself for exorcism, five accused arrested

महुआ गांव निवासी विश्वनाथ अहिरवार के 16 वर्षीय नाती अमित कुमार का शव 10 दिसंबर 2023 को खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर कॉल करके अमित को बेर खाने के बहाने खेत पर बुलाया था। सोमवार को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने महुआ गांव निवासी मुकेश श्रीवास, धर्मेंद्र राजपूत व तीन 17 वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल बरामद किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हाय दईया, स्वच्छ भारत मिशन की तो हो रही लईया-करैया ! …

विधायक प्रकाश में ‘जनसेवा की दिव्य शक्ति’ : खेतों की चौपाल से जनता के ‘दिलों’ में छाए

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू को आया गुस्सा : कर डाली भीष्म प्रतिज्ञा

City News Uttar Pradesh

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भविष्य को लेकर चिंतित ? भ्रष्टाचार की जांच से राजनीति गर्म !

City News Uttar Pradesh

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़