City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ना बाबा न : संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे,सावधानी हटी बीमारी चढ़ी !

विनोद मिश्रा

बांदा। “संडे हो या मंडे, रोज खाये अंडे ” न बाबा न, यदि ऐसा हुआ औऱ सावधानी हटी समझिए बर्ड फ्लू नें आप पर शिकंजा कसा। इसके लिये शासन नें भी गाइड लाइन जारी की है।बर्ड फ्लू पर शासन और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुर्गा-अंडा अच्छी तरह से पका कर न खाने से खतरा है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारी आदि को विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। निर्देश दिया कि हफ्ते में एक दिन मुर्गा-अंडा बाजार बंद रहेगा। साथ ही यह भी कहा कि मुख्य सचिव ने भारत सरकार की विस्तृत गाइडलाइन का हवाला देकर कहा कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए पशुधन विभाग को नोडल बनाया गया है। साथ ही मुर्गी-मुर्गा सहित सभी प्रकार के जीवित पक्षियों का उत्तर प्रदेश की सीमा में आयात प्रतिबंधित कर दिया है।


पशुधन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बड़े कुक्कुट फार्मों का निरीक्षण करें,आसपास संक्रमण की स्थिति कुक्कुट संख्या, मृत पाए गए मुर्गी-मुर्गा की संख्या, सैनिटाइजेशन की स्थिति देखें। मुर्गी के मांस के सुरक्षित उपभोग के लिए जन जागरण अभियान चलाएं। गाइडलाइन में कहा गया मृत पक्षी को न छुएं। बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर डाक्टर की सलाह से ही दवा लें। पुलिस को निर्देश दिया कि प्रदेश की सीमा में जीवित पक्षियों का आयात न होने पाए। अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग हो, लेकिन जन सामान्य का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। मृत पक्षी की सूचना जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को तत्काल दें।


डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वाटर बॉडीज के आसपास और पोल्ट्री फार्म पर विशेष सतर्क नजर रखी जाए। मुर्गी या अन्य पक्षी अथवा अंडों का खुले वाहन में परिवहन न किया जाए। कुक्कुट और उत्पाद विक्रय वाले बाजारों को हफ्ते में एक दिन बंद रखकर सफाई और रिसंक्रमित की व्यवस्था सुनिश्चित हो। प्रत्येक जनपद से रोजाना पशुपालन निदेशालय को कंट्रोल रूम से सूचना दी जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने जनता की समस्याओं का किया समाधान: 15 दिन का समय निर्धारित

City News Uttar Pradesh

Russia Ukraine War : बांदा के नीरज, अलीशा के बाद एमबीबीएस छात्र हेमेंद्र भी यूक्रेन में फंसा

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह बिफरे : कायाकल्प में क्यों है ढिलाई ! …

पंचायत उप चुनाव: बबेरू में सपा का सहानुभूति कार्ड बनाम भाजपा का समीकरण दांव

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़