City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें भरी हुंकार :"वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो"
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें भरी हुंकार :”वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें पार्टी जनों से कहा है कि “वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो” की तमन्ना के साथ संगठन को जन -जन तक पहुंचा कर मजबूत करें। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश तिंदवारी विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर कर रहे थे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें भरी हुंकार :"वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो"
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad roared: “Brave, you move forward, patient, you move forward.”

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नेइस दौरान शिक्षा प्रोत्साहन, स्वास्थ्य बीमा, बिजली बिल माफी, बेहतर कृषि के उपकरण आदि योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें भरी हुंकार :"वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो"
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad roared: “Brave, you move forward, patient, you move forward.”

योगी सरकार द्वारा करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रारंभ की गई है। प्रथम सत्र के अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा ममता मिश्रा द्वारा किया गया। दूसरे सत्र में पार्टी का इतिहास, विचारधारा, जन भागीदारी विषय राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने प्रकाश डाला। अध्यक्षता जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद ने की। इसी प्रकार दो औऱ सत्र चले।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें भरी हुंकार :"वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो"
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad roared: “Brave, you move forward, patient, you move forward.”

प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राकेश बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, धर्मवीर सिंह, ओंकार द्विवेदी, विकास कुमार, सुमेरा प्रजापति, कल्लू यादव, अरुण कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या मे तिंदवारी तथा जसपुरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी

City News Uttar Pradesh

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अख‍िलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- कितना निवेश जमीन पर उतरा पहले ये बताएं

City News Uttar Pradesh

निपाह वायरस कोरोना संक्रमण से भी अधिक जानलेवा : ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की बीस और खुराक खरीदेगा भारत

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बुरा हाल

ब्रेकिंग न्यूज़