City News Uttar Pradesh
बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव
उत्तर प्रदेश

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खुशियों का पर्व ‘दीपोत्सव’ सोमवार से शुरू हो जायेगा। अगले पांच दिन तक दीप जलाने का सिलसिला जारी रहेगा। दस नवंबर को धनतेरस 11नवंबर को छोटी दीपावली, 12 को दीपावली और 13 को गोवर्धन पूजा एवं 14 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव
Decorated markets of Banda: There will be a shopping festival on Dhanteras

छोटी दीपावली (धनतेरस) का पर्व सोमवार को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। चौक बाजार में पूर्व संध्या पर दुकानों को सजाने संवारने का काम चलता रहा। ग्राहकों को रिझाने की होड़ मेें दुकानेें बढ़ाकर फुटपाथ पर भी रख दी गई हैं। इससे सड़कें सकरी हो गईं और आवागमन बाधित हो रहा है।

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव
Decorated markets of Banda: There will be a shopping festival on Dhanteras

यह समस्या सबसे ज्यादा बलखंडीनाका पुलिस चौकी से महेश्वरी देवी चौराहा होते हुए शंकर गुरु चौराहा और अमर टाकीज चौराहा तक है।इसके अलावा इलेक्ट्रानिक एवं दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की दुकानें भी सजावट से लबरेज हो गई हैं।

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव
Decorated markets of Banda: There will be a shopping festival on Dhanteras

वहीं छोटी दीपावली से ग्रामीण इलाकों में दीवारी नृत्य का दौर शुरू हो जाएगा। गांव-गांव बच्चे व बड़े सभी ढोल की धुन पर दीवारी खेल खुशियों का इजहार करते हैं। महिलाएं भगवान धनवंतरि की स्थापना तथा पूजा अर्चना कर दरिद्रता दूर कर संपन्नता आने की कामना करेंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त

डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खदान में मारा छापा, सात ओवरलोड ट्रक किये सीज

एनपीए का ‘पहाड़’ : 20 हज़ार ‘किसान-व्यापारी’ पर 402 करोड़ बकाया, बैंकों ने भेजे ‘नोटिस’

City News Uttar Pradesh

आरटीओ विभाग का बड़ा एक्शन : 21 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 9 वाहन थाने में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

बांदा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शिक्षामित्र का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी जीआरपी …

City News Uttar Pradesh

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़