- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश : दूसरे राज्यों में तराशने के बाद बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को यूपी में भी उतारा जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश को पार्टी ने अन्य राज्यों में अहम जिम्मेदारी दे रखी है और आकाश वहां तगड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। ऐसे में बसपाई थिंक टैंक का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उप्र में भी आकाश का भरपूर इस्तेमाल किया जाए। इससे पहले यूपी में उनके विभिन्न कार्यक्रम कराने पर मंथन हो रहा है।

इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। बसपा ने इन राज्यों में अपनी तैयारियां तेज की हैं। उधर लोकसभा चुनाव भी अगले साल होने वाला है जिसके लिए अभी से मशक्कत शुरू हो गई है। बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव में रहे खराब प्रदर्शन के कारण लोकसभा चुनाव में उसकी चुनौती और बढ़ गई है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा को दस सीटें मिलीं थीं पर बाद में उसका प्रदर्शन अन्य चुनावों में यूपी में गिरता चला गया है।

वैसे भी पिछले चुनाव में बसपा सपा और रालोद के साथ गठबंधन में लड़ी थी। इस बार अभी तक बसपा ने किसी भी गठबंधन में शामिल होने से इंकार किया है। उधर बाकी राज्यों में इस साल हो रहे चुनावों में आकाश को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वह इन राज्यों में लगातार रैलियां कर रहे हैं। राजस्थान में उनके जनसंपर्क से बसपा आलाकमान खुश है। ऐसे में यह पूरी तैयारी की जा रही है कि लोकसभा चुनाव में आकाश को उत्तर प्रदेश में भी मजबूती से उतारा जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
