– अशोक स्तंभ तले किया गया आयोजन, तमाम किसान जुटे
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की अगुवाई में सोमवार को पूर्व घोषणा के अनुसार अशोक स्तंभ तले एक दिवसीय किसान सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिल्ली के आंदोलन के समर्थन हुआ।
पलवल बार्डर से प्रवास के बाद लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शर्मा की अगुवाई में आयोजित सत्याग्रह के दौरान कहा गया कि बुंदेलखंड किसान यूनियन सरकार के द्वारा लाए गए तीनो कानूनों का विरोध करता है। जब तक कानून वापस नहीं होते, बुंदेलखंड की धरती से दिल्ली के पलवन बार्डर में डटे बुंदेलखंड किसान यूनियन का एक-एक किसान वहां से यहां तक आंदोलन करता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की धैर्य की परीक्षा न ले। देश का किसान देश की आन-बान, शान है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में आग्रह किया है कि तीनो कानून वापस कराकर देश के किसानों का वजूद उनकी नस्ल की रक्षा करें। इस मौके पर गणेश प्रसाद शर्मा संगठन मंत्री, दिनेश कुमार निरंजन, सुशील द्विवेदी, उमा सिंह प्रवक्ता, प्रहलाद करवरिया, अ3ण गौतम, श्रीराम मिश्र, संतोष यादव, चंद्रपाल, राजकुमार, जितेंद्र यादव, सत्यनारायण तिवारी, रामेश्वर गुप्ता, ललित यादव, राजेश यादव, प्रहलाद कुशवाहा समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
