- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के नरैनी में शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं होने पर पति नाबालिग के साथ फेरे लेने जा रहा था। पत्नी को पता चला तो वह पुलिस को लेकर मंडप में जा धमकी। इस पर दूल्हा बने पति की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इससे हंगामा होने लगा। पुलिस ने शादी रुकवाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया।

मध्य प्रदेश के पहाड़ी खेड़ा गांव के मजरा इटवा निवासी नत्थू की शादी 15 साल पहले धर्मपुर गांव निवासी बिट्टी से हुई थी। दोनों के संतान नहीं हुई। संतान की चाह में नत्थू ने पहली पत्नी से राय और सहमति लिए बिना परिचितों के माध्यम से नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से शादी तय कर ली। वह चुपचाप दूसरी शादी करने जा रहा था। 14 मई को बरात लेकर गांव पहुंच गया।
बरात के स्वागत सत्कार नाश्ता के बाद वह वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गया। इसी दौरान पत्नी बिट्टी नरैनी थाने से पुलिस लेकर शादी में पहुंच गई। उस समय फेरे पड़ने जा रहे थे। दूल्हा बने पति ने पत्नी को देखा तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही हलचल मच गई। पुलिस ने नाबालिग से शादी रुकवाई। इसके बाद दूल्हा पहली पत्नी को लेकर बरात के साथ लौटा। एसआई अजय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था। वहां से वर पक्ष वापस मध्य प्रदेश लौट गया है। महिला तहरीर देगी तो पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
