City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आयकर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। उसकी करीब 20 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। जो उसने गाजीपुर में गणेश मिश्रा के नाम से खरीदी थी। इसके पहले उसके गुर्गे अंगद राय की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। माफिया बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों के मालिक गणेश मिश्रा की संपत्ति पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा। टीम ने गाजीपुर में गणेश मिश्रा की लगभग बीस करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है।

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति
Ganesh Mishra is the owner of benami properties of Mafia Mukhtar, income tax attached property worth 20 crores

आयकर विभाग बेनामी यूनिट ने लखनऊ से गाजीपुर जाकर के कुर्की की कार्यवाही को अंजाम दिया बताते चलें कि गणेश मिश्रा के नाम पर मुख्तार अंसारी ने कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं लगभग 120 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति इनकम टैक्स विभाग के राडार पर है आयकर विभाग ने इन संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है। इससे पहले मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य अंगद राय की सात करोड़ 17 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया था।

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति
Ganesh Mishra is the owner of benami properties of Mafia Mukhtar, income tax attached property worth 20 crores

हत्यारोपी और उम्र कैद की सजा में हाईकोर्ट से फिलहाल जमानत पर रिहा अंगद राय पर पचास हजार का इनाम भी है बताते चलें कि अंगद राय भावर कोल के शेरपुर गांव का रहने वाला है वह मुख्तार गैंग का सहयोगी और चर्चित सूटर माना जाता है। बताते चलें कि एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर और एंबुलेंस मामले में बुधवार को तारीख थी अब अगली तारीख 16 मई को दी गई है इसके अलावा एसीजीएम कोर्ट में एंबुलेंस मामले में 23 मई की अगली डेट तय की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

City News Uttar Pradesh

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म: मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया था दरिंदा, लहूलुहान पहुंची थी घर, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, कांग्रेस का वादा- सत्‍ता में आए तो 10 दिन के अंदर माफ होगा किसानों का कर्जा

City News Uttar Pradesh

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से प्रवासी मजदूर की मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़