City News Uttar Pradesh
रमजान माह में तकरीरों का दौर गरीबों के साथ हमदर्दी की सीख
उत्तर प्रदेश

रमजान माह में तकरीरों का दौर गरीबों के साथ हमदर्दी की सीख

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रमजान माह अपनें परवान की ओर बढ़ रहा है। मस्जिदों में मौलानाओं द्वारा तकरीरों के दौर चल रहें हैं। एहतिमाम और कद्र करने पर जोर दिया जा रहा है। मस्जिदों में बताया गया कि हजरत सलमान कहते हैं कि नबी-ए करीम ने शाबान की आखिरी तारीख में कहा कि रमजान का महीना बहुत मुबारक महीना है। इसमें एक रात (शबे कद्र) है जो हजारों महीनों से बढ़ कर है। इस माह के रोजे फर्ज किए गए हैं।

रमजान माह में तकरीरों का दौर गरीबों के साथ हमदर्दी की सीख
Lessons of sympathy with the poor in the round of lectures in the month of Ramadan

तरावीह का सवाब की चीज बनाया गया है। जो शख्स इस महीने में किसी नेकी के साथ अल्लाह का कुर्ब हासिल करे वो ऐसा है जैसा कि गैर रमजान में फर्ज अदा किया और जो शख्स इस महीने में किसी फर्ज को अदा करे, वो ऐसा है, जैसे गैर रमजान में 70 फर्ज अदा किए। यह महीना सब्र का है और सब्र का बदला जन्नत है। यह महीना लोगों के साथ गमख्वारी और हमदर्दी करने का है। इस महीने में मोमिन का रिज्क बढ़ा दिया जाता है। जो शख्स किसी रोजदार को इफ्तार कराए उसके लिए गुनाहों से माफ होने और जहन्नुम की आग से खलासी का सबब है। इस माह का पहला अशरा रहमत और दूसरा अशरा मगफिरत व तीसरा अशरा आग से आजादी का है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा को कौशलेष त्रिपाठी नें किया गौरान्वित : नेशनल टीम में हुआ चयन

प्रकाश के ‘बल्ले’ से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया ‘जिंदगी का घोषणापत्र’

City News Uttar Pradesh Desk

विश्व युवा कौशल दिवस: पालिकाध्यक्ष मालती और रजत सेठ ने अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh Desk

मौरंग भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटा : एक की मौत चार गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन बनी “समाज सेवा” की मिसाल: संगम यात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

ब्रेकिंग न्यूज़