City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हर साल की समस्या पर निदान के लिये व्यवस्था पर कोई विभागीय ध्यान नहीं। डीएम आंनद कुमार की इस दिशा में हस्तक्षेप की बहुत जरूरत हैं ताकि संबंधित विभाग की लापरवाही और निकम्मापन दूर हो सके।


हालत यह है की धान की खरीद और उठान में भारी अंतर है। नतीजतन खरीद केंद्रों में धान का भंडार बढ़ता जा रहा है। खुले आसमान तले रखा धान संभावित बारिश में भीगकर खराब होने का अंदेशा है। उठान और खरीद की स्थिति यह है कि अब तक मुख्यालय स्थित मंडी समिति के दो खरीद केंद्रों में 19,082 क्विंटल की खरीद हुई है और उठान सिर्फ 10,784 कुंतल हो पाई है।
राजकीय विपणन शाखा और भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र से किसानों की धान खरीद की जा रही है। विपणन शाखा का 40 हजार और खाद्य निगम का 35 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। विपणन में 9586 क्विंटल खरीद के सापेक्ष 7490 क्विंटल और निगम ने 4496 क्विंटल खरीद के सापेक्ष 3294 क्विंटल का उठान हुआ है। दोनों केंद्रों के गोदाम फुल हो जाने के बाद बोरों को खुले आसमान तले रखना पड़ रहा है।


विपणन शाखा व खाद्य निगम के केंद्र प्रभारी पंकज कुमार व महेश राठौर ने बताया कि मिलर्स द्वारा धान में मानकों की कमी बताकर धान न लेने से उठान कम हो रही है, जबकि केंद्र में मानक के अनुरूप ही खरीद की जा रही है। मिलर्स टूटन निकलने की बात कहकर धान लौटा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अफसरों को अवगत कराया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की दबकर मौत, वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

यूपी : 12 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, चित्रकूटधाम व विंध्यधाम विकास परिषद को मिली मंजूरी …

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले: पिछड़े हों या अगड़े सबका विकास भाजपा की चाह

विधायक प्रकाश “विकास की काट रहें फसल”: सांसद भी अपने को कर रहे “पवित्रम – पवित्रम” ?

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए निर्देश, मुस्तैद रहें, सुरक्षा में ढिलाई नहीं होगी बर्दास्त

City News Uttar Pradesh

बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार

ब्रेकिंग न्यूज़