City News Uttar Pradesh
तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, बाल्टी- बर्तनों में भरकर ले गए लोग तेल
उत्तर प्रदेश

तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, बाल्टी- बर्तनों में भरकर ले गए लोग तेल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी कस्बा में कानपुर सतना हाईवे पर सरसों के तेल से भरा टैंकर ड्राइवर से बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ड्राइवर व खलासी बाल बाल बचे और मौके से भाग निकले। टैंकर से तेल बहता देख कई लोग बर्तनों में भरकर ले गए।
कानपुर से मध्य प्रदेश के सतना जा रहा सरसों के तेल से भरा टैंकर बांदा मार्ग पर नरैनी कस्बा के पास ड्राइवर से बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। टैँकर के बारे में चालक व खलासी ने कुछ भी बताने से इनकार किया।

तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, बाल्टी- बर्तनों में भरकर ले गए लोग तेल
The tanker full of oil overturned by climbing on the divider uncontrollably, people carrying oil in buckets and utensils

वहीं टैंकर पलटने से तेल बहता देख कई लोग अपने बर्तनों में भरकर ले गए। चालक ने किसी तरह लोगों को रोक कर लीकेज को रोका। जिस जगह दुर्घटना हुई है। वहां से फोरलेन सड़क की शुरुआत होती है। इसके पहले सड़क छोटी है। यहां कोई संकेत नहीं लगे हैं। इससे बाहरी गाड़ी चालक इसी तरह के हादसे का शिकार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि टैंकर पलटने से तेल रोड पर बहने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। नरैनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी किसी ने उनसे कोई शिकायत नहीं की है।

 

 

 

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Operation Sindoor: India entered Pakistan and dropped bombs, destroyed 9 terrorist hideouts, killed more than 100 terrorists!

City News Uttar Pradesh

नदी में डूबे दो सगे भाई: पानी ने ‘निगल’ ली मासूम की ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना : बीते 24 घंटे में 28076 नए मामले आए सामने,  संक्रमण से 372 और लोगों की मौत …

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला में आयेंगे गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोछानन्द देवतीर्थ : दी स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़