City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता : 16 लाख राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 38 प्रतिशत डीए, वित्त विभाग ने जारी क‍िया शासनादेश
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता : 16 लाख राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 38 प्रतिशत डीए, वित्त विभाग ने जारी क‍िया शासनादेश

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बीती पहली जुलाई से चार प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। कर्मचारियों को पहली जुलाई से मूल वेतन के 38 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा। अभी तक उन्हें 34 प्रतिशत की दर से डीए दिया जा रहा था।

योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता : 16 लाख राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 38 प्रतिशत डीए, वित्त विभाग ने जारी क‍िया शासनादेश
Yogi government increased dearness allowance: 38 percent DA to 16 lakh state employees from July, Finance department issued mandate

– अक्टूबर के वेतन के साथ होगा डीए का नकद भुगतान

पहली जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़े डीए की धनराशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते (जीपीएफ) में जमा होगी। कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग ने इस बारे में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है। बढ़े डीए का लाभ राज्य सरकार, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के सभी नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा।

शासनादेश के मुताबिक एरियर की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में एक अक्टूबर 2023 तक जमा रहेगी और उसे अंतिम निकासी के मामलों को छोड़कर इस तिथि से पहले नहीं निकाला जा सकेगा। राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को पहली जुुलाई से 30 सितंबर तक के बढ़े डीए के एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जाएगी और 90 प्रतिशत धनराशि उन्हें राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में दी जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोदाम में फंसी खाद की रैक: किसानों और समितियों के लिए बढ़ी मुसीबत, जुर्माने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किसानों को बांटे बीजों के मिनीकिट : बेहतर उत्पादकता पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

मनी लांड्रिंग कानून : सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान केंद्र ने कहा- विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से 18000 करोड़ जब्त कर बैंको को लौटाए

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नें मारा नहले पर दहला: रामसेवक हुये भाजपाई

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले: कर्पूरी को भारत सम्मान मोदी की महानता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़