City News Uttar Pradesh
यूपी : माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त, गुजरात जेल में बंद है डॉन
उत्तर प्रदेश

यूपी : माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त, गुजरात जेल में बंद है डॉन

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की लखनऊ में 34 करोड़ रुपये की संपत्ति शनिवार को कुर्क कर ली गई। फूलपुर से सांसद रहे माफिया अतीक पर यह कार्रवाई प्रयागराज व लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने विजयंत खंड स्थित 3500 वर्ग फुट के 4 करोड़ की आवासीय और बीबीडी इलाके में 30 करोड़ की व्यवसायिक संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई की शुरुआत मुनादी से की गई।

यूपी : माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त, गुजरात जेल में बंद है डॉन
UP: Mafia Atiq Ahmed’s assets worth Rs 34 crore seized, don is lodged in Gujarat jail

यह कार्रवाई प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस ने व स्थानीय पुलिस ने की। पुलिस ने प्रापर्टी जब्त करने के बाद कुर्की का बोर्ड लगा दिया है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज समेत कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
प्रयागराज पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासीय और व्यवसायिक जमीन के साथ ही बीबीडी के भैसौरा स्थित दो प्रापर्टी को जब्त कर लिया। इस दौरान प्रयागराज सिविल लाइन सीओ एनएन सिंह, एसडीएम सदर, विभूतिखंड इंस्पेक्टर राम सिंह, धूमनगंज एसआई सुभाष सिंह, एसओ पुरामुफ्ती, इंस्पेक्टर बीबीडी की टीम मौजूद रही।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh

बिजली चोरी : अधिकारियों नें दबोचा,कई पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की ‘बंदे मातरम एक्सप्रेस’: स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा ब्लड प्रेशर !

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : बांदा में भाजपा के विरोध में प्रचार करने वाले पूर्व मंत्री समेत कई पदाधिकारी छह वर्ष के लिए पार्टी से हुए निष्कासित …

डीएम अनुराग बेटियों के जन्म पर करायेंगे हर्षोल्लास : प्रशासन पहुंचेगा द्वार

पीएम योजना में ‘भ्रष्ट तंत्र’ का फर्जीवाड़ा: अपात्रों की जेब में पहुंचा पैसा, प्रशासन पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़