City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- विधायक प्रकाश ऩे किया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का उदघाटन, क्षेत्र में हर्ष।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास पुरुष के रूप में शोहरत हासिल सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा विधानसभा क्षेत्र के नाई गांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र का उद्घाटन किया। विधायक द्विवेदी ने कहा कि नाई में स्वास्थ्य केंद्र बनने का लाभ क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कराना उनकी प्राथमिकता है।


उद्घाटन के बाद विधायक द्विवेदी ने नाई में चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। खेती-किसानी से लेकर आवास और शौचालय आदि समस्याओं से रूबरू हुए। संबंधित अधिकारियों से टेलीफोनिक चर्चा कर तत्परता से समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। गांव का भ्रमण कर विकास कार्यां का जायजा भी लिया।


इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा और स्वास्थ्य महकमे के अन्य अधिकारियों के साथ ही सांसद प्रतिनिधि स्वदेश गोलू शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण शैलेंद्र सिंह शैलू, चित्रांशु त्रिपाठी, अमरमणि तिवारी, सुधीर मिश्रा और शिवम त्रिपाठी आदि भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा, दो लोगों की मौत, 158 नए पाजिटिव केस …

City News Uttar Pradesh

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ विभाग घर-घर तलाश करेगा, ‘कहां छुप गये हो कठोर’ …

City News Uttar Pradesh

बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में वर्ग विशेष के 15 प्रोफेसर की नियुक्तियां, कृषि मंत्री ने जांच के दिए आदेश …

जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन

Banda : सीएमओ के प्रयास से डेढ़ वर्ष बाद जिला महिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, डीएम आनंद कुमार सिंह ने की सराहना…

ब्रेकिंग न्यूज़