City News Uttar Pradesh
पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आरटीओ बनकर ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली कर रहे चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक आरोपित फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस भागे हुए आरोपित की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने बोलेरो व नकदी के साथ एक तलवार बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद
Police caught fake RTO, used to make illegal recovery from vehicles by forming a gang in Banda, four arrested, Bolero and cash recovered

गिरवां थाना के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह आरटीओ बनकर कुछ लोग ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। ट्रक चालकों को उनके अधिकारी होने का शक हुआ। जिसमें उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की तस्दीक एसआइ हरिश्चंद्र ने मुखबिर से की।

पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद
Police caught fake RTO, used to make illegal recovery from vehicles by forming a gang in Banda, four arrested, Bolero and cash recovered

बात सही निकलने पर एसआइ व कांस्टेबल सचिन पटेल समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर घेराबंदी की। जिसमें आरोपित बड़ोखर बुजुर्ग निवासी देवनारायण तिवारी, अवधेश द्विवेदी, नासिर अली व बांधा पुरवा के आदिल सिंह को पकड़ा गया। जबकि उनका एक साथी भाग निकला।

पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद
Police caught fake RTO, used to make illegal recovery from vehicles by forming a gang in Banda, four arrested, Bolero and cash recovered

सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि एसआइ व उनकी टीम ने मौके से सफेद रंग की एक बोलेरो, एक हजार पांच रुपये व तलवार बरामद की। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से उनके भागे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपित कब से और कहां-कहां इस तरह की धन उगाही कर चुके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। एसआइ की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध फर्जी अधिकारी बनकर धन उगाही करने व राहजनी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !

दर्दनाक हादसा, नहाते समय दीवार ढहने से मासूम की दबकर मौत

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़