City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश

यूपी : पब्लिक कंप्लेंट को हल्के में लेना 73 अफसरों को पड़ गया भारी, नाराज सीएम योगी ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई तय

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपनी प्राथमिकता में रखे हैं, लेकिन तमाम अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। थाने और तहसील की बात क्या की जाए, शासन स्तर पर बैठे विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एडीजी, आइजी और एसएसपी की लंबी सूची है, जो जनसमस्याओं के निस्तारण में बाधक साबित हुए हैं। आम लोगों की समस्याओं के निराकरण में ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए नाराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सभी 73 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई का चाबुक चलना लगभग तय है।

यूपी : पब्लिक कंप्लेंट को हल्के में लेना 73 अफसरों को पड़ गया भारी, नाराज सीएम योगी ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई तय
UP: Taking public complaint lightly, 73 officers got heavy, angry CM Yogi asked for clarification, action decided

जनता की शिकायतों के निस्तारण पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पैनी नजर रखी जा रही है। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) और सीएम हेल्पलाइन (1076) पर आने वाली शिकायतों के आधार पर विभागों की रैंकिंग जारी की जाती है।
जिन विभागों में शिकायतें ज्यादा लंबित रहती हैं, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऐसी ही जुलाई की रिपोर्ट तैयार हुई है, जिसमें शासन से लेकर थाना-तहसील स्तर के अधिकारी मुख्यमंत्री के राडार पर आ गए हैं।


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर के 10 विभागाध्यक्षों, पांच मंडलायुक्तों, 10 जिलाधिकारियोंYOGII AD पांच विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों, पांच नगरायुक्तों और 10 तहसीलों को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह पुलिस विभाग में तीन एडीजी, पांच आइजी-डीआइजी, 10 कमिश्नर, एसएसपी और एसपी सहित 10 थानों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुनवाई पोर्टल पर जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन 73 अधिकारियों के स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाते हैं तो इन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले माइक्रो प्लान तैयार कर पूरा करें लक्ष्य, “डीएम”

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस, सीता सिंह विपक्षियों के छुड़ा रहीं छक्के ! …

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !

City News Uttar Pradesh

अस्पताल परिसर में गुटखा खाने वाले पर हुई कार्रवाई, 6 लोगों से वसूला गया जुर्माना

मौसम ने ली अंगड़ाई : बारिश से मिजाज हुआ खुशनुमा ! …

सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़