City News Uttar Pradesh
बालू माफियाओं का अब जंगल में अवैध खनन का "मंगल" : "हुजूर साहब" की मेहरबानी !
उत्तर प्रदेश

बालू माफियाओं का अब जंगल में अवैध खनन का “मंगल” : “हुजूर साहब” की मेहरबानी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू माफिया जंगल में खनन का मंगल मना रहें हैं। लाल सोना की “डकैती गुरिल्ला अंदाज” में चल रही है। पता नहीं “हुजूर साहब” क्या कर रहें है ? “महा लक्ष्मी के पैगाम” नें क्या नजरें फेर लेने की “गुदगुदी” उत्पन्न कर दी है। खबर का यह कथानक नरैनी तहसील का है। मौरंग माफिया नदियों की कोख खाली करने के बाद अब नया ठिकाना तलाशे है।

बालू माफियाओं का अब जंगल में अवैध खनन का "मंगल" : "हुजूर साहब" की मेहरबानी !
“Mangal” of illegal mining in the forest for sand mafia: “Huzur Saheb” is kind!

ग्रामीण इलाकों के जंगल मौरंग के अवैध खनन के अड्डे बन गए हैं। आसपास के गांवों में इसका भंडारण किया जाता है। इसके बाद नजदीक के लाइसेंसी डंप तक मुंह मांगे दाम पर बेचा जा रहा है। तहसील क्षेत्र के ऐसे ही गांव दिवली, लामा खुटला हैं, जहां जंगल से अवैध खनन कर निकाली जा रही मौरंग ट्रैक्टरों से ढोई जा रही है।

बालू माफियाओं का अब जंगल में अवैध खनन का "मंगल" : "हुजूर साहब" की मेहरबानी !
“Mangal” of illegal mining in the forest for sand mafia: “Huzur Saheb” is kind!

माफिया ने पेड़ आदि काटकर रास्ता तक तैयार कर लिया है। सप्ताहभर पहले वन विभाग की टीम हमले का शिकार भी हो चुकी है। वनविभाग की शिकायत पुलिस महकमा रद्दी की टोकरी में डाल “चैन की बांसुरी” बजा रहा है। दिवली और लामा खुटला गांव के बीच पड़ने वाला जंगल “अवैध खनन” का क्षेत्र बन गया है।

कालिंजर और नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बीच में पड़ने वाले जंगल से बेधड़क अवैध खनन कर मौरंग भरे ट्रैक्टर गुजरते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि इसकी जानकारी जिम्मेदारों को है पर “लक्ष्मी” की खनक के आगे सभी “आंख बंद” किए हैं।

 

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की ढिलाई : तीन सप्ताह बाद भी अतरहट चोरी कांड का नहीं हुआ खुलासा

City News Uttar Pradesh

ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद

City News Uttar Pradesh

नवदुर्गा समिति तैयारी बैठक : अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का लिया गया निर्णय

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें टटोल ली नब्ज : तैयार कर दी एमपी की गुढ़ विधान सभा में जीत की पृष्ठभूमि !

City News Uttar Pradesh

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का छत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या …

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के “साहस और बलिदान” को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़