24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन "मयूर" सा हो जाऐगा !
उत्तर प्रदेश

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन “मयूर” सा हो जाऐगा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के गांव की हरियाली अब अब आने वाले मेहमानों के स्वागत में फिजां में मनमोहक छटा बिखेरेगी।मेहमानों का “मन मयूर” सा हो जाएगा। दरअसल मंडल के सभी गांवों को हराभरा और स्वच्छ बनाने के लिए पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण होना है। इससे पहले प्रधानों को गांव के प्रवेश मार्ग को सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश मार्ग पर दोनों तरफ 15-15 फीट की दूरी पर एक ही प्रजाति आठ से 10 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए जाएंगे। गांव की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही ये पौधे मेहमानों का स्वागत करेंगे।

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन "मयूर" सा हो जाऐगा !
Unique arrangement of reception: The mind of the guests in the villages will become like a “peacock”!

इसके लिए कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। प्रधानों को आबादी से पहले 50 मीटर और पीछे 200 मीटर तक रास्ते ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई प्रधान अधिक पौधे लगाना चाहता है तो वह पांच जुलाई को होने वाले पौधरोपण से पहले रास्ते की मरम्मत का काम पूरा करके सोशल मीडिया के ग्रुप में रिपोर्ट भेज दे।

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन "मयूर" सा हो जाऐगा !
Unique arrangement of reception: The mind of the guests in the villages will become like a “peacock”!

जिलाधिकारियों को आठ से 10 फीट तक की ऊंचाई के पौधे मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। ये पौधे वन विभाग की ओर से प्रधानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी पौधे एक ही प्रजाति के होंगे और समान दूरी पर लगेंगे। जब भी गांवों में मेहमान आयेंगे। यह पौधे स्वागत के रूप में मनमोहेगें !

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : पांच करोड़ कोरोना टेस्टिंग कर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, 24 घंटे में मिले सिर्फ 1514 पॉजिटिव केस …

स्वास्थ पर प्रकोप : जिला अस्पतालों में दवाओं की खपत हो गई दोगुनी

City News Uttar Pradesh

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

बैंक में गबन की जांच क्या हुई प्रभावित : 5 करोड़ 54 लाख का गबन 30 लाख पर कैसे आई ?

City News Uttar Pradesh

वीडीओ का कमाल : जीवित महिला को मृत दिखाने पर निलंबित

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच : अधिकारी मिला रहे सुर-ताल ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़