City News Uttar Pradesh
जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा समिति (गंगा एवं उसकी सहायक नदियों), जिला पर्यावरण समित और जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नदारद चित्रकूटधाम मंडल के सहायक निदेशक (रेशम) और राजकीय पॉलिटेक्निक बांदा के प्रधानाचार्य का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन
DM instructions: Dirty water not falling in rivers and reservoirs, stopped salary of assistant director and principal absent in the meeting

बैठक में जिलाधिकारी ने यमुना और केन नदी के किनारे बसे गांवों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। ग्राम सभाओं में प्रधान के सहयोग से गंगा सेना का गठन कर नदियों में गंदगी प्रवाहित होने से रोकने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला गंगा समिति के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक माह जिला गंगा समिति की बैठकों का आयोजन कर समीक्षा की जाए और उसे पोर्टल में अपलोड किया जाए।

जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन
DM instructions: Dirty water not falling in rivers and reservoirs, stopped salary of assistant director and principal absent in the meeting

गंगा-यमुना एवं जलाशयों में मिलनेे वाले अनटेप्ड डेªन्स जनपद में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका दो नालों करिया नाला, निम्नी नाला का चिन्हांकन किया गया है। जिसमेें इनकी लम्बाई चैडाई सम्बन्धी प्रांक्कलन भेजा गया है। यमुना, केन नदी एवं जलाशयों में गिरने वाले गंदे नालों को प्रदुषण मुक्त करने के लिए नगर पालिका, नगर निकाय को वित्त पोषण के लिए उपलब्ध कराया जाए। यमुना, केन जनपद में जिन ग्राम सभाओं के समीप से गुजरती है, उसके तट में बसे ग्रामोें का चिन्हांकन करने के जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन
DM instructions: Dirty water not falling in rivers and reservoirs, stopped salary of assistant director and principal absent in the meeting

बैठक में कहा गया कि सम्बन्धित ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान के सहयोग से गंगा सेना का गठन कर गन्दे नाले, औद्योगिक कचरा, मेडिकल अपशिष्ट आदि को जलाशयोंऔर नदियों में प्रवाहित होने से रोकनेे के लिए प्रभावी नियंत्रण किया जाए। जनपद में गंगा की सहायक नदियों में मृत जीवों के शव को नदियोें, जलाशयों में न डाला जाए। जिला गंगा समिति केे मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी द्वारा किसी पटल सहायक को नियुक्त करते हुए जिला गंगा समिति द्वारा एनएमसीजी पोेर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया जाए और प्रत्येक माह जिला गंगा समिति की बैठकें आयोजित कर उसका कार्यवृत्त प्रत्येक माह पोेर्टल में अपलोड अवश्य किया जाए।

जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन
DM instructions: Dirty water not falling in rivers and reservoirs, stopped salary of assistant director and principal absent in the meeting

बैठक में जिलाधिकारी श्री पटेल ने वर्ष 2022-23 में जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लक्ष्यों का निर्धारण किया। विभागवार लक्ष्यों के निर्धारण में वन विभाग 1246014, पर्यावरण विभाग 138446, ग्राम्य विकास विभाग 2185680, राजस्व विभाग 247800, पंचायती राज विभाग 247800, पुलिस विभाग 16520, आवास विकास 16520, औद्योगिक विकास 11200, उद्योग विभाग 199460, नगर विकास 44380, लोक निर्माण 29400, जल शक्ति विभाग 29400, रेशम विभाग 86650 सहित इत्यादि विभागों को निर्देशित किया कि आगामी 10 मई तक स्थल का चिन्हांकन कर गड्ढेे के खुदान का कार्य एवं स्थल वार वृक्षारोपण एक्शन प्लान 31 मई तक पूर्ण कर लिया जाए। पौधों का रोपण 1 जुलाई से 7 जुलाई के मध्य शत-प्रतिशत वन महोेत्सव केे रूप मेें किया जायेगा। बैठक मेें राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, अशोक, पीपल, पाकड, गूलर, सीता-अशोक, नीम, आम, हरण, बहेडा, बेल, महुआ, सहजन, आवला, जामुन, चिरौंजी, शीशम, अर्जुन, कुसुम आदि वृक्षों को रोपित कियेे जाने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी का निर्देश : नदियों और जलाशयों में न गिरने पाए गंदा पानी, बैठक में गैरहाजिर सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य का रोका वेतन
DM instructions: Dirty water not falling in rivers and reservoirs, stopped salary of assistant director and principal absent in the meeting

जिलाधिकारी ने बैठक में अमृत महोत्सव उद्यान लगाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों, सामुुदायिक भूमि, राजकीय भूमि, सरकारी, अर्धसरकारी भवनों केे परिसर में कराया जाए। विगत वर्ष की भांति 2022-23 में प्रदेश लक्ष्य 35.00 करोड़ पौधों का रोपण उसी क्रम मेें जनपद बांदा का लक्ष्य 5195454 है। बैठक में अनुपस्थित सहायक निदेशक रेशम एवं प्रधानाचार्य राजकीय पाॅलीटेक्निक बांदा का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक मेें अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्य, नगर मजिस्टेेªट केेशवनाथ गुप्त, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, डीसी मनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लाल सोना से अकूत संपत्ति कमाई : अब कुछ “वाह” की जगह “आह” की बात आई !

निजीकरण की आंच में “जला” बांदा का बैंकिंग सिस्टम: सरकार के ‘विरोध’ में जोरदार हड़ताल

Banda : खुरहंड हत्या कांड में चौकी प्रभारी किये गये लाइन हाजिर…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में लगेगी ‘राडार’ फैक्ट्री: योगी नें दी 75 हेक्टेयर जमीन

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जनों नें विश्व की चर्चित लौह महिला इंदिरा को किया याद, बखानी गई नीतियां

City News Uttar Pradesh

बांदा को चार दशक से नहीं मिला अपना सांसद : आरके पटेल के सामने रिकार्ड बचाने की चुनौती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़