24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
लाल सोना से अकूत संपत्ति कमाई : अब कुछ "वाह" की जगह "आह" की बात आई !
उत्तर प्रदेश

लाल सोना से अकूत संपत्ति कमाई : अब कुछ “वाह” की जगह “आह” की बात आई !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की नदियों की “लाल सोना” से अकूत संपत्ति की कमाई को लेकर विख्यात इस जनपद में इस बार कुछ खनिज पट्टों पर जहां विरानगी है, वहीं कुछ खदानों से जायज -नाजायज तरीके से लाल सोना निकाला जा रहा है। बालू खदानों में खनन का यहां संविधान लचीला और कठोर दोनों है। यह पट्टा धारक की खासियत और हुनर एंव डिनर पर निर्भर करता है कि खदानों के संविधान के जिम्मेदार अफसरों को वह लचीला बनाने में कितना सक्षम है।

लाल सोना से अकूत संपत्ति  कमाई : अब कुछ "वाह" की जगह "आह" की बात आई !
Earning a lot of wealth from red gold: Now instead of some “Wow” came the talk of “Ah”!

यही हालत “ओवर लोड” वाहनों के परिवहन की भी है, जिसमें कथित रूप से कुछ मीडिया के दलाल भी है। इनमें एक नाम तो काफी चर्चा में रहा कि जितने ओवर लोड वाहन निकालना है फलां चैनल वाले से संपर्क करलो। ओवरलोड वाहन के निकलने के लिये “सिम -सिम” खुल जाऐगा। लेकिन वर्तमान में उस जनाब के दिन कुछ अनबन के चलते “गर्दिश” के छाये में है।

लाल सोना से अकूत संपत्ति कमाई : अब कुछ "वाह" की जगह "आह" की बात आई !
Earning a lot of wealth from red gold: Now instead of some “Wow” came the talk of “Ah” !

खैर, मूल मुद्दे पर आते है। पिछले वर्ष जहां खनिज के 40 पट्टे संचालित हो रहे थे। वहीं इस वर्ष महज 12 ही चल रहे हैं। इन पट्टों में भी कहीं मौरंग पर्याप्त व सही न होने के कारण करोड़ों रुपये लगा चुके ठेकेदार जो पहले वाह -वाह में मस्त थे उनमें कुछ के अब “आह” की सिसकी निकल रही है।क्योंकि सोने की मुर्गी को खनन नियमावली के तहत खनन न कर निर्धारित समय से पहले ही नदियों की कोख खाली कर दी।

लाल सोना से अकूत संपत्ति  कमाई : अब कुछ "वाह" की जगह "आह" की बात आई !
Earning a lot of wealth from red gold: Now instead of some “Wow” came the talk of “Ah”!

उधर, केन व बागै नदी में लाल सोना कम हो जानें से खनिज विभाग का अपना निजी लक्ष्य तो पूरा हो गया ? लेकिन शासन के राजस्व का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। खदान पट्टा धारकों से गुफ्त समझौता के लिये कथित रूप से अति कुख्यात खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता जिनका “शौर्य मंडल” धन -संपदा से दमक रहा है उनका कहना है कि शासन ने अब रिचार्ज सिस्टम शुरू कर दिया है। पट्टाधारकों को नियमित आनलाइन रीचार्ज कराना होगा। जो रीचार्ज नहीं कराएंगे, उनकी ओटीपी बंद कर दी जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कालिंजर बनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब’:16 करोड़ से ‘इतिहास’ को मिलेगा ‘आधुनिक जामा’

City News Uttar Pradesh

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा गुब्बारे में हवा की तरह

न्याय की गुहार: महिलाओं ने फर्जी मुकदमों की जांच के लिए किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव : आम आदमी पार्टी नें डीएम से किया शिकायत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़