28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड : आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश

फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड : आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग हुए परेशान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगातार बढ़ रही गर्मी से जन-जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को तापमान तीन डिग्री कम हुआ तो शनिवार को दो डिग्री फिर चढ़ गया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से एक बार फिर जनपदवासी गर्मी से परेशान हो उठे। मौसम जानकारों का कहना है कि मौसम में बदलवाल आएगा, पर अभी दो-तीन दिन का समय लग सकता है। गर्मी विकराल होने पर दोपहर में सड़कें सूनी रहीं। सुबह-शाम ही लोग बाहर व बाजार के लिए निकले।

फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड : आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग हुए परेशान
Then the record of summer was broken: fire raining from the sky, people were upset due to 46 degree Celsius temperature

अप्रैल माह इस बार आग उगल रहा है। माह की शुरुआत ही 44 डिग्री तापमान के साथ हुई थी। अब पिछले सप्ताह भर से तापमान 46 व 47 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। शुक्रवार को सुबह बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई थी। लेकिन शनिवार को एक बार फिर तापमान ने उछाल मारी और दो डिग्री तापमान बढ़ने के साथ 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गाय। जनपद में सूर्य की तपिश लगातार आग बरसा रही है। शनिवार को रिकार्ड 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। सुबह सात बजे से ही लोग पसीना छोड़ने लगे। दोपहर में 14 किलोमीटर की गति से चले लू के थपेड़ों ने राहगीरों का रास्ता रोक दिया। लोगों को राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बादल भी कोई राहत नहीं दे पा रहे हैं।

फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड : आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग हुए परेशान
Then the record of summer was broken: fire raining from the sky, people were upset due to 46 degree Celsius temperature

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 14 किलोमीटर की गति से गर्म हवाएं चलीं। इससे हीट वेव की संभावना बनी रही। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डा.दिनेश साह ने बताया कि इस समय तापमान में दिन में 46-47 डिग्री चल रहा है। वहीं रात में भी 27 डिग्री तापमान से गर्मी प्रभाव दिखा रही है। ऐसे मौसम में लोग सावधान रहें। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही बुंदेलखंड में नजर आएगा। फिलहाल अभी दो-तीन दिन तक गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा में कोरोना का कहर, छह की मौत, 291 नए संक्रमित और मिले …

नूतन बाल समाज का गणेश महोत्सव : प्रदेश में बन रहा चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी

City News Uttar Pradesh

डिजिटल सिस्टम फेल: भुगतान के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, दावों और हकीकत में फर्क

राज्य मंत्री रामकेश जनता में बनें हीरो : उनके एक्शन से जनमानस में हर्ष

City News Uttar Pradesh

खेती की नई क्रांति: डीएम की पहल से गर्मी में भी ‘लहलहाएंगे’ खेत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़