City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने कान्हा गोशाला का औचक का किया निरीक्षण, केयरटेकर से ली व्यवस्थाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने कान्हा गोशाला का किया औचक निरीक्षण, केयरटेकर से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी कस्बे में स्थित पशु आश्रय केंद्र कान्हा गोशाला का बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष ने औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह बाद फिर आएंगे और हर व्यवस्था को परखेंगे। बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल कान्हा पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। तैनात छह सफाई कर्मी, दो चौकीदार और पशु आश्रय केंद्र के प्रभारी अधिकारी मौके पर नहीं मिले। सूचना पर पहुंचे पशु आश्रय केंद्र के केयरटेकर अनुराग सिंह पटेल ने बताया कि वर्तमान में 62 बड़ी गाय, बैल सांड 37, छोटी बछिया 57 और छोटे बछवा 61 सहित कुल 217 पशु हैं। मौके पर पशुओं के चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई।

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने कान्हा गोशाला का औचक का किया निरीक्षण, केयरटेकर से ली व्यवस्थाओं की जानकारी
The chairman of Bundelkhand Development Board did a surprise inspection of Kanha Gaushala, took information about the arrangements from the caretaker

– कहा कि एक सप्ताह बाद फिर आएंगे और हर व्यवस्था को परखेंगे

उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ते के अंदर यहां की निरीक्षण पंजिका, चिकित्सा पंजिका, दैनिक पशु रजिस्टर, पोस्टमार्टम रजिस्टर, सुपुर्दगी रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की जांच करेंगे। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, दलित, युवा, किसान चेतना संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।   https://www.youtube.com/watch?v=zfjaI6HDpP4&t=63s

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रबी उत्पादकता गोष्ठी तैयारियों पर आयुक्त बाल कृष्ण नें ली बैठक: दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल

बांदा : ड्यूटी से नदारद 47 रोडवेज संविदा कर्मियों को भेजी अंतिम नोटिस

City News Uttar Pradesh

कुछ खास मतदाताओं के लिये घर पर ही वोट डालने की व्यवस्था : बैलेट पेपर में ठप्पा

City News Uttar Pradesh

केन औऱ यमुना खतरे की ओर : कई गांवों का टूटा संपर्क, एलर्ट जारी राहत कार्य शुरू !

नरैनी विधान सभा सीट : रालोद के वीरेंद्र साक्षी नें भाजपा की उड़ाई नींद ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़