City News Uttar Pradesh
बप्पा मैं मरने जा रहा हूं, आडियो भेजकर युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव, दिल्ली से कमाकर लौटा था घर
उत्तर प्रदेश

बप्पा मैं मरने जा रहा हूं, आडियो भेजकर युवक ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव, दिल्ली से कमाकर लौटा था घर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहन को खुदकुशी करने का आडियो भेजकर युवक ने मौत को गले लगा लिया। उसका शव खेत में बने बंद कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले को घरेलू नाराजगी से जुड़ा मानकर जांच कर रही है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी रामकृपाल के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार उर्फ सोनू ने खेत में बने कमरे के अंदर पत्नी की साड़ी के फंदे से लटकर जान दे दी। मंझले भाई सुनील ने बताया कि वह बुधवार शाम को बबेरू अपनी बहन चंपा के पास गया था। वहां उन्हें सिलाई सेंटर से घर छोड़ने के बाद पूरी रात घर नहीं लौटा। सुबह तड़के तीन बजे घर आने के बाद उसने अपना फोन चार्जिंग के लिए लगाया। इसके बाद उसने करीब सवा चार बजे अपनी बहन को फोन कर बताया था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। उसने एक आडियो मैसेज बहन को भेजा। जिसमें बप्पा को संबोधित करते हुए उसने कुछ बातें कहीं है। यह भी बोला है कि मैने आप लोगों को घर से निकाला मैं अपने को घृणित महसूस कर रहा हूं। आडियो व फोन पर खुदकुशी की बात सुनने के बाद बहन ने उन्हें मामले की जानकारी दी थी। वह सोनू को खोजते रहे हैं। लेकिन वह नहीं मिला।

बप्पा मैं मरने जा रहा हूं, आडियो भेजकर युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव, दिल्ली से कमाकर लौटा था घर
Bappa, I am going to die… the young man gave his life by sending the audio, the dead body was found hanging from the noose

इस बीच उसके पास भी सोनू का फोन आया था। उसका कहना था कि वह उसे न खोजें। फोन काटने के बाद वह खेत में छप्पर से चढ़कर बाहर से बंद घर के अंदर पहुंचा है। जहां शराब के नशे में उसने यह कदम उठाया है। सुबह जब वह खेतों की ओर शौच को गया तो खिड़की से उसका शव पंखे के हुक में लटका दिखा है। जबकि घर के बाहर ताला बंद था। उसकी पत्नी करीब एक माह से अपने मायके ग्राम भमई जिला कर्वी में है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी घरेलू नाराजगी के चलते खुदकुशी करने का लग रहा है। जांच से पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
दिल्ली से कमाकर लौटा था घर
स्वजन ने बताया कि उनके पास ननिहाल व गांव की मिलाकर कुल करीब 17 बीघा जमीन है। संदीप दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो माह पहले वहां से लौटकर अपने घर आया था। यहां वह अपनी जमीन में कृषि कार्य करता था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड: मतदान में बांदा रहा फिसड्डी : झांसी फस्ट, हमीरपुर सेकेंड

तिंदवारी कस्बा में 15 अक्टूबर से रामलीला: प्रसिद्ध कलाकारों का होगा समागम

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh

Banda- बिजली शिविर में नहीं सूनी उपभोक्ताओ की समस्या…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़