City News Uttar Pradesh
मुरादाबाद दंगे की फाइल पर अखिलेश का भाजपा पर करारा तंज, कहा - चुनाव आ गए हैं अब ऐसी रिपोर्ट आती रहेंगी
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें की पार, कहा- 36 में से 18 पर जीते सीएम योगी के स्वजातीय

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें पार कर दी हैं। भाजपा ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है, इसके लिए इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये सच्चाई है कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से 18 पर मुख्यमंत्री के स्वजातीय जीते हैं। एससी-एसटी एवं ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा ‘सबका साथ, सबका विकास’ है? सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे।
दरअसल, सपा ने जब 34 एमएलसी सीटों में 21 टिकट यादवों को दिए थे तब सुर्खियां बनी थीं। उस समय भाजपा ने भी सपा को जातिवादी बताते हुए तंज कसा था। अब सपा ने पलटवार किया है।

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें की पार, कहा- 36 में से 18 पर जीते सीएम योगी के स्वजाती
UP MLC Election Results: Akhilesh Yadav’s allegation- BJP crossed all limits of arbitrariness and rigging, said- CM Yogi’s caste won 18 out of 36

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं है। वह धन-बल और छल से किसी भी तरह सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। पंचायत चुनावों के बाद आम विधान सभा चुनाव और अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का काम किया है।
बता दें कि यूपी में 36 एमएलसी सीटों में भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। निर्दलीय के खाते में दो सीटें आई हैं। एक सीट पर पूर्व मंत्री और विधायक रघुराज प्रताप सिंह की नवगठित पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
एमएलसी की 36 में नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। ऐसे में शेष 27 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। ज्यादातर सीटों के परिणाम पहले चरण की गणना के बाद ही सामने आ गए। 27 सीटों में से 24 पर भाजपा ने जीत हासिल की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने नए दशक के बजट को बताया दीवालिया बजट…

City News Uttar Pradesh

अब्दुल्ला आजम का छलका दर्द: ट्वीट कर कहा- बड़ा बदनसीब हूं… एक सच को साबित न कर सका, मेरा सच कमजोर था हार गया

City News Uttar Pradesh

मोहन फिर पहुंचे हाई कोर्ट: बताया आपके आदेश पर फिलहाल बज रही उलट बांसुरी

City News Uttar Pradesh

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द की सख्ती, मौरंग व्यवसाइयों के छूट रहें छक्के,नियमों विरुद्घ खनन पर 12 पट्टाधारक ब्लैक लिस्टेड !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़