27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर : अधिकारी अपनी भर रहे जेब !
उत्तर प्रदेश

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसान का अन्न भंडार कुबेर का खजाना कैसे बन जाये।उसकी आय कैसे बढ़े, इसके लिए कई प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। इनमें ही एक है खेत-तालाब योजना।उद्देश्य तालाबों में जल संरक्षण की क्षमता बढ़े। सिचाई के लिए मिले। क्षेत्र का जलस्तर भी बेहतर हो जाए। पिछले सालों की बात करें तो आंकड़ों में करीब 16 सौ ज्यादा तालाब खोदे गए, हालांकि देखरेख व सफाई नहीं होने से बहुत से कहां गुम हो गए, यह पता नहीं चलता है। जिस मकसद से खोदे गए, उसका लाभ अन्नदाता को नहीं मिला।

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर : अधिकारी अपनी भर रहे जेब !
How can farmers become Kuber, when schemes are being piled up: officials are filling their pockets!

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर ! बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या सूखा व सिचाई है। यहां खेत-तालाब योजना को सरकार ने विशेष महत्व दिया। वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से खेतों में तालाबों की खोदाई शुरू हुई। पहले साल बांदा व चित्रकूट में ढाई-ढाई सौ तालाब खोदे गए। दूसरे साल 2017-18 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना से तालाब खोदे गए। आरकेवाई से बांदा में 327 चित्रकूट में 285, पीएमकेएसवाई से 225 व 275 तालाब खोदे गए। इस साल से खेत-तालाब की खोदाई पीएमकेएसवाई से होने लगी।


विभागीय आंकड़ों को देखें तो विगत वर्षों में सैकड़ों तालाब बांदा व चित्रकूट जिले में खोद दिए गए हैं। इतने तालाबों के बावजूद किसानों को जरूरत के समय सिचाई के लिए भटकना पड़ता है। बहुत से तालाबों का तो पता ही नहीं है। विभागीय अधिकारी भले ही दावा कर रहे हों कि इन खेत-तालाबों से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिचाई व भूजल स्तर बचाने में मदद मिल रही है। लेकिन इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अफसरों के यह दावे हवा-हवाई हैं। मसलन तालाब गुम हो गए या फिर सूखे पड़े हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हीरो बने सदर विधायक प्रकाश : भाजपा नेताओं ने 228 गांवों में दी दस्तक …

चेकडैम में डूबे किसान का 36 घंटे बाद मिला शव, तलाश में लगे थे गोताखोर

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन संकट: भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को सरकारी खर्च पर उनके घर तक पहुंचाएगी योगी आदित्यनाथ सरकार

City News Uttar Pradesh

गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम

विधायक विशंभर के घर ‘जन्मोत्सव’ पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनाद

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़