City News Uttar Pradesh
छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

कभी 3 मर्डर कर उजाड़ा था एक हंसता-खेलता परिवार, आज हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया

 

इटावा। तनाव में चल रहे हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। वह वर्ष 2014 में हुई तीन लोगों की हत्या में आरोपित था। वह केस न्यायालय में ट्रायल पर था, जिसको लेकर तनाव में था।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव के समीप खेतों में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय मुकेश यादव पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम सुंदरा ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनको ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश अपने खेतों पर पहुंचा और उसने जमीन पर गमछा बिछाया, उसी पर लेट गया और अचानक तमंचा निकाला और कनपटी पर सटा दिया। कुछ महिलाएं दूर खड़ी देख भी रही थीं। उन्होंने जैसे ही मुकेश को रोकने के लिए आवाज लगाई, तब तक मुकेश ने गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कभी 3 मर्डर कर उजाड़ा था एक हंसता-खेलता परिवार, आज हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया
History sheeter blew himself up by shooting himself on the temple, was accused in the murder of three people

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह क्लेश और मुकदमे को लेकर तनाव सामने आया है। मुकेश शातिर अपराधी था। वर्ष 2014 में इसी पंचायत के इकघरा निवासी परशुराम एवं उनकी पत्नी विमला देवी एवं हिमांशी की एक साथ हत्या कर मुकेश सुर्खियों में आया था। मुकेश हिस्ट्रीशीटर था। ट्रिपिल मर्डर को लेकर केस ट्रायल पर है, जिसको लेकर वह तनाव में रहता था। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी भरथना साधुराम एवं यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर की है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

अनोखा विधायक प्रकाश : गरीबों की ‘जिंदगी’ बचाने का रच रहे ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : हो रहा है डिजटल इंडिया का सपना साकार

City News Uttar Pradesh

दाल, मसालों नें लगाया महंगाई का तड़का : फीका हुआ थाली का स्वाद

डीएम नगेन्द्र ने विकास कार्यों की ली बैठक : इशारे में बताया उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में लगेगी ‘राडार’ फैक्ट्री: योगी नें दी 75 हेक्टेयर जमीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़