27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बांदा में मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। आरोपित चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने व चालक की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी काफी देर तक जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे। बाद में खदान संचालक की ओर से दो लाख रुपये देने के बाद मामला शांत हुआ है।

बांदा में मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
Laborer dies after being crushed by a tractor filled with mooring in Banda, there is chaos in the family

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छावनीडेरा में 30 वर्षीय अयोध्या निषाद पुत्र हुन्नर निषाद घर से मजदूरी करने पैदल शहर आ रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पीछे से आ रहे मौरंग भरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर मजदूर की मौत हो गई। आरोपित चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही स्वजन व ग्रामीणों को हुई भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाते हुए पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि फरार आरोपित चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह बिना मुआवजा दिए जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इससे काफी देर तक कहासुनी की स्थिति बनी रही।

बांदा में मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
Laborer dies after being crushed by a tractor filled with mooring in Banda, there is chaos in the family

करीब डेढ़ बजे आर्थिक मदद किए जाने व अधिकारियों की ओर से कार्रवाई संबंधी अन्य आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका। दिवंगत मजदूर आयोध्या के चचेरे भाई अमरपाल ने बताया कि हादसे के समय वह रोजाना की तरह मजदरी करने के लिए पैदल घर से निकला था। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में परिवर्तन को चेयर मैन नें डीएम को लिखा पत्र

पुलिस की तत्परता: मंदिर में गिरी सोने की चेन खोजकर महिला को सौंपी, हुई सराहना

City News Uttar Pradesh

विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला “बहुप्रतीक्षित बाईपास”

ट्रैफिक का बदलेगा चेहरा: शहर की सड़कों पर लगेगा “सिस्टम का ब्रेक” जाम से मिलेगी राहत

बांदा में एक जनप्रतिनिधि पति के कथित वायरल वीडियो कह रहा कमीशन खोरी की कहानी ? इसका खुलासा वीडियो में होने का दावा !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़