31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : मायावती की पार्टी बसपा को किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा चंदा, भारत निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का नहीं होगा भला

 

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में जारी बयान में कहा कि बसपा द्वारा निष्कासित किए गए कुछ नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने से उन पार्टियों का भला होने वाला नहीं है। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार अब चुनाव से ऐन पहले ताबड़तोड़ ढंग से योजनाओं का शिलान्यास और अधकच्चे कामों का उद्घाटन कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का नहीं होगा भला
BSP supremo Mayawati said – no party will be benefited by including expelled leaders of BSP

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन बहुत बेहतर साबित होगा और वहां इस गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि पंजाब से मेरा गहरा नाता है। कांशीराम की जन्म स्थली पंजाब होने के नाते वहां की जनता हमेशा बसपा के साथ जुड़ी रही। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन लोगों को बसपा बाहर का रास्ता दिखा रही है उन्हें दूसरे दल शामिल कर रहे हैं।


मायावती ने कहा कि वे यह नहीं जानते कि ऐसे लोगों की छवि आयाराम और गयाराम की होती है। इससे उस पार्टी का कोई भला होने वाला नहीं है। हां इतना अवश्य है कि उनकी जॉइनिंग को इस तरह परोसा जाता है जैसे कितना बड़ा काम हो गया हो। मायावती ने कहा कि जनता सब देख रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की जाए पैरवी : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्विवेदी बन गये हैं मतदाताओं के मनमीत : भाजपा जीत की कर रहे अपील

City News Uttar Pradesh

News- बुन्देलखंड का सफेद सोना बदल देगा किसानों की किस्मत !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़