26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति
उत्तर प्रदेश

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड 19 महामारी के बीच जहां लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है वहीं कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के चार परास्नातक छात्रों ने सफलता का परचम लहराते हुए मैनेजमेंट ट्रेनी ब्रांच मैनेजर के पद पर नियुक्ति पाई है। छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है। कृषि क्षेत्र की एक कम्पनी केशपर माइक्रो क्रेडिट में चयनित हुये चार छात्र विश्वविद्यालय के कृषि एवं उद्यान महाविद्यालय के परास्नातक के शिक्षार्थी है। चयनित छात्रों में छात्र रुद्र प्रताप मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, उत्कर्ष उपाध्याय तथा वेद प्रकाश पाण्डेय की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनपी सिंह ने बधाई देते हुए उनकी मेहनत तथा लगन को सराहा।

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति
Four students of University of Agriculture and Technology got appointment on the post of Branch Manager

– छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल

कुलपति ने छात्रों के अभिभावकों के साथ-साथ प्राध्यापकों को भी बधाई दी है। प्रो. सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अन्य कंपनियों को भी काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के माध्यम से कैम्पस में छात्रों के चयन के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। प्रो. सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रो की कड़ी मेहनत तथा काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के लगातार छात्रों के भविष्य सवारने की कोशिशों के कारण मिली है। कुलपति ने काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रोफेसर भानु मिश्रा एवं एडिशनल इंचार्ज अभिषेक कालिया को बधाई दी।

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति
Four students of University of Agriculture and Technology got appointment on the post of Branch Manager

चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूर्ण हुआ। विश्वविद्यालय के काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आनलाइन प्लेटफार्म पर 32 छात्रों का इंटरव्यू लिया गया था। 12 छात्रों को लिखित परीक्षा के द्वारा चयनित किया गया तथा अन्तिम चरण में फाइनल इंटरव्यू के लिए 5 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। जिसमें इन चार छात्रों ने सफलता अर्जित की। प्रारम्भ में इनका सलाना पैकेज 4.5 लाख का होगा। प्रो. भानुप्रकाश मिश्रा ने बताया कि देश की अग्रणी कृषि क्षेत्र की कम्पनियों से वार्ता हो रही है। भविष्य में विभिन्न कम्पनियों में छात्रों के रोजगार के लिए अवसर प्रदान किये जायेंगे।

डा. अभिषेक कालिया ने कहा कि काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट सेल में हमें और कार्य करना है। सेल के माध्यम से छात्र-छात्राओं के लिए उनके द्वारा बनाये गये विशेष माड्यूल पर काम शुरू कर दिया है, इस सेल के माध्यम से छात्र-छात्राओं के कम्युनिकेशन स्किल और साफ्ट स्किल्स पर विशेष बल दिया जायेगा। बताया कि विश्वविद्यालय में कैम्पस रिक्रूटमेंट के लिए एकेडेमिया इंडस्ट्री समिट कराये जाने की योजना पर काम हो रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मुख्यमंत्री को लिखी चिठ्ठी : प्रवेश में टीसी, अंक पत्र की बाध्यता हो समाप्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम

City News Uttar Pradesh

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

मेरे साथ दुष्कर्म हुआ…अश्लील वीडियो बनाया गया, इसलिए मरना चाहती हूं… सुसाइड नोट लिख नाबालिक युवती ने लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: स्वस्थ भारत से ही बनेगा विकसित भारत, औषधि केंद्र का किया उद्घाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़