29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी अभिनंदन ने मरका और महिला थाने का किया निरीक्षण, अपराधियों की धरपकड़ के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन ने मरका और महिला थाने का किया निरीक्षण, अपराधियों की धरपकड़ के दिए निर्देश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मरका थाने और महिला थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिला थाने में भी अभिलेखों को चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


एसपी अभिनंदन ने निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को देखा और टिप्पणियां दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर का भी भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना पुलिस को निर्देशित किया कि लम्बित विवेचनाएं हिस्ट्रीशीटरो की चेकिंग तथा टाप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सुनिश्चित करेंगें। महिला सम्बन्धी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्फ़ डेस्क का जायजा लिया। महिला हेल्फ़ डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों को निर्देशित किया गया कि हेल्फ़ डेस्क पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओ की शिकायत का निस्तारण कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराते हुए सम्बन्धित हल्का तथा बीट कर्मचारियों को अवगत कराएं।


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने महिला थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण किया और साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही अभिलेखों पर भी नजर दौड़ाई। टिप्पणियों को समय-समय पर अंकित करने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुरानी पुलिस लाइन परिसर में बारिश का पानी भर जाने से हो रही समस्याओं के संबंध में जानकारी की गई। मौके पर मौजूद सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह को जमा हो रहे पानी की समस्या से निजात पाने के संबंध में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महुआ ब्लाक में घटिया निर्माण की बज रही “महुवर”: प्रधान औऱ सचिव “मस्त” हो रहे “झूम” !

City News Uttar Pradesh

ऐतिहासिक ‘प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख़्तार अंसारी से मंडल कारागार मिलने आए वकील को, मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति …  

City News Uttar Pradesh

न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज

विधायक प्रकाश की तत्परता : रात में ही बहाल करा दी बिजली आपूर्ति …

नाबालिगों के हाथ में ‘ई-रिक्शा’ की स्टीयरिंग:आरटीओ विभाग ‘मौन’, रोज बढ़ रहे हादसे

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़