City News Uttar Pradesh
योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के !
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार के “साढ़े चार साल और काम दमदार” की उपलब्धियों का बखान करने में प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी लाखन सिंह राजपूत मीडिया वार्ता में बुरी तरह फंस गये। सवालों के उत्तर देने में वह कतराने से लगे और उनके छक्के छूट गये। प्रश्नों के जवाब में उनके गुलाबी आंकड़े रेत के महल की तरह ढहते चले गये।

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के !
अब पूरा वृतांत जानिए। योगी सरकार के साढ़े चार साल के विकास कार्यों का प्रेस वार्ता में लिखित वाचन के बाद प्रभारी मंत्री से बांदा जिले के विकास पर जब काउंटर सवाल दागे जाने लगे तो मंत्री जी भौचक्के रह गये।

बांदा में अन्ना प्रथा के निवारण,उनसे हो रहे फसलों के नुकसान, बंद पड़ी कताई मिल के संचालन,गन्ना मिल के प्रस्ताव,बिजली-पानी समस्या के निवारण का उनके पास कोई समुचित एवं तार्किक जवाब ही नहीं था।

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के !
हास्यास्पद स्थिति तो तब उत्पन्न हो गई जब मंत्री महोदय पुरानी पेंशन योजना की मांग संबंधी प्रश्न को ही नहीं समझ पा रहे थे। डीएम अनुराग पटेल को उनके कान में समझाना पड़ा। फिर भी वह यह बता पाने में असमर्थ रहे की राज्य सरकार स्तर पर पुरानी पेंशन योजना बहाली का प्रस्ताव विचाराधीन है या नहीं !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत, दो लोग घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील करोड़ों के ‘गबन’ में दोषी: कानून बेबस या सत्ता हावी ? योगी की ‘शाख दांव’ पर ?

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार

भाजपा ब्लॉक प्रमुख से ‘मारपीट’: घर बन गया रणक्षेत्र, पत्रकार सहित ‘तीन’ पर मुकदमा !

विनोद मिश्रा

आयुक्त कैंप कार्यालय जायेंगे तो गला तर कर “कूल -कूल” हों जायेंगे: जियरा होगा “मस्त”

ब्रेकिंग न्यूज़