City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने गईं चार बालिकाओं की डूबकर मौत, मचा कोहराम …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। मऊ थानांतर्गत बौसड़ा गांव में तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत हो गई। गोताखोरों ने शव निकाल लिए है। मृतका में दो सगी बहने है। जबकि एक बालिका पड़ोसी जनपद कौशांबी के महेवा की रहने वाली थी और अपने ननिहाल आई थी। सभी तालाब में नहाने गई थी। बौसड़ा निवासी रामप्रकाश निषाद की 12 वर्षीय बेटी पार्वती व 10 वर्षीय बुद्धरानी गांव के बृजलाल निषाद की 10 वर्षीय पुत्री सविता, सोनू निषाद की 12 वर्षीय पुत्री सावित्री और कौशांबी महेवा निवासी अमन उर्फ जोश कुमार निषाद की 12 वर्षीय पुत्री किरन के साथ मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बकरियां चराने गई थी। घर लौटते समय पांचों सहेलिया पटोरी बबुरी रोड स्थित बाइसा तालाब में नहाने लगी।

बताते हैं कि सभी तैरना नहीं जानती थी। नहाते समय एक-एक कर गहरे पानी में चली गई और उनको डूबता देख सावित्री भाग कर दो सौ मीटर दूर स्थित गांव पहुंची। स्वजन को सहेलियों के तालाब में डूबने की सूचना दी। गांव में अफरा-तफरी मच गई और कोहराम मच गया। भाग कर ग्रामीण तालाब पहुंचे और बालिकाओं को खोज शुरू की। थोड़ी देर में उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला और कोतवाल गुलाब त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद चार बालिकाओं के शव तालाब से बाहर निकाले। शव के मिलते ही गांवों में मातम छा गया।


एसडीएम ने बताया कि गांव की पांच बालिकाएं तालाब में नहाने गई थी। गहराई का अंदाजा नहीं होने पर गहरे पानी में चली गई। जिससे डूब गई है। पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि दो सगी बहन समेत चार बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा का प्रशानिक कमाल: समाधान दिवस पर फरीयादियों में संतोष की मुस्कान

City News Uttar Pradesh

बांदा में रात में घर में घुसे बदमाशों ने सो रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर लूटपाट कर भागे, मुकदमा हुआ दर्ज

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा और आरएसएस बड़ा आरोप, कहा- तिरंगे को आगे रख अतीत के काले पन्नों को छुपा रही बीजेपी

बांदा: 10 दिन में 2 हजार गाड़ियों के कटे चलान, 25 लाख वसूला जुर्माना

City News Uttar Pradesh

अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म: पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़