- विनोद मिश्रा
बांदा । बांदा में नशेड़ी युवक ने तमंचे से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने वजह के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस नशे में आत्महत्या करने की बता कह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई बुजुर्ग निवासी पंचम प्रसाद प्रजापति के 26 वर्षीय पुत्र अनिल ने शनिवार सुबह घर की छत में जाकर तमंचे से अपने गोली मार ली। गोली दाहिनी कनपटी में लगने से उसकी आंख बाहर निकल आई। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर छत में पहुंचे तो वह लहुलूहान मिला। स्वजन के जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।

भाई सुरेंद्र ने बताया कि अचानक खुदकुशी करने की अभी वजह नहीं पता चल सकी है। चाचा मातादीन व अन्य स्वजन ने बताया कि सुबह से वह शराब पी रहा था। कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि शराब पीने क लती था। अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। शराब के नशे में उसने खुदकुशी की है। घटनास्थल से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शराब पीकर कभी पिता तो कभी पत्नी सरोज से अनिल झगड़ा करता था। करीब 12 दिन पहले उसने अपनी पत्नी को नशे में पीटा था। इससे उसका शांति भंग की धारा में पकड़कर चालान किया गया था। स्वजन ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर माह में उसकी शादी हुई थी। पत्नी सरोज गर्भवती है। घटना से पत्नी समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
