28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: डकैत गौरी यादव की तलाश में जंगल पहुंचे आइजी, बैरंग लौटने को हुए मजबूर …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। पाठा के इकलौते बचे डकैत डेढ़ लाख रुपये के इनामी गौरी यादव की तलाश में सोमवार को आइजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण और एसपी अंकित मित्तल भी जंगल में पहुंचे। चप्पा-चप्पा छाना, लेकिन डकैत नहीं मिला।


आइजी व एसपी ने सोमवार को मानिकपुर क्षेत्र के चुरेह केशरुआ के जंगलों में कांबिंग की। उनके साथ क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण सिंह, मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया, पीआरओ अनिल कुमार सिंह भी रहे। जंगल के सटे गांव में ग्रामीणों से डकैतों की गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया।

हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति डकैतों को खाना व पानी न दे। इस समय जंगल काफी घना है और बारिश का मौसम है। ज्यादा समय तक डकैत खुले जंगल में नहीं रह सकते हैं। इसके अलावा बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं पीएसी बल ने खडेसर बाबा जंगलों में कांबिंग की। मारकुंडी थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने फोर्स के साथ छेरिया बुजुर्ग के जंगलों में गौरी यादव गैंग की टोह ली।

आइजी ने बताया कि डकैतों के सफाए के लिए पुलिस नई रणनीति के तहत काम कर रही है। मददगारों पर खास नजर है। डकैतों का गांवों से संपर्क काटा जा रहा है। सक्रियता बढ़ती देखकर डकैत गौरी का इनाम बढ़ाने के लिए भी शासन को लिखा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

छात्राओं ने संभाली जिले की प्रशासनिक बागडोर: सीखा नेतृत्व और प्रशासन का महत्व

पूर्व विधायक दलजीत नें किया दंगल में मंगल, जीता “दिल” …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन नामजद हुए गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

खेत की रखवाली कर रहे युवक की हत्या का आरोपी रामरूप गिरफ्तार: हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दल जीत सिंह नें पुष्पेन्द्र सिंह को टिकट मिलने पर दी बधाई एवं शुभकामना

ब्रेकिंग न्यूज़