City News Uttar Pradesh
छोटे पवार की बड़ी पावर : चाचा से सीखा ककहरा, महाराष्ट्र की सियासत में कैसे ‘अजातशत्रु’ बने थे अजित पवार?
देश विदेशराजनीति

छोटे पवार की बड़ी पावर : चाचा से सीखा ककहरा, महाराष्ट्र की सियासत में कैसे ‘अजातशत्रु’ बने थे अजित पवार?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • स्पेशल स्टोरी – शरद मिश्रा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में अगर किसी नेता को वर्किंग पावरहाउस कहा जाए, तो नाम सबसे पहले अजित पवार का आता है। चाचा शरद पवार की राजनीतिक पाठशाला में पले-बढ़े अजित पवार ने न सिर्फ सियासत का ककहरा सीखा, बल्कि समय के साथ अपनी एक अलग, असरदार और निर्णायक पहचान भी गढ़ी थी। महाराष्ट्र की राजनीति में जिस शख्स ने दशकों तक सत्ता के गलियारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जो हर सरकार में प्रासंगिक बना रहा और जिसे विरोधी भी नजरअंदाज नहीं कर सके, उस अजित पवार का अचानक निधन केवल एक नेता का जाना नहीं है, बल्कि एक पूरे राजनीतिक युग का अचानक थम जाना है। बारामती के पास विमान की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में अजित पवार की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, महाराष्ट्र की राजनीति में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सहयोगी हों या विरोधी-हर किसी के लिए यह खबर अविश्वसनीय थी।

छोटे पवार की बड़ी पावर : चाचा से सीखा ककहरा, महाराष्ट्र की सियासत में कैसे ‘अजातशत्रु’ बने थे अजित पवार?

अजित पवार केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता नहीं थे, बल्कि वे शरद पवार की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी माने जाते थे। ऐसे समय में जब शरद पवार जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं और सुप्रिया सुले राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका मजबूत कर रही थीं, अजित पवार का यूं चले जाना कई सवाल खड़े कर गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस खाली जगह को भरने के लिए वर्षों से राजनीतिक जमीन तैयार हो रही थी, अब उसे कौन और कैसे भरेगा?

छोटे पवार की बड़ी पावर : चाचा से सीखा ककहरा, महाराष्ट्र की सियासत में कैसे ‘अजातशत्रु’ बने थे अजित पवार?

अजित पवार की राजनीति शरद पवार की उंगली पकड़कर शुरू जरूर हुई, लेकिन वह कभी सिर्फ ‘भतीजे’ की राजनीति तक सीमित नहीं रही। शरद पवार की सबसे बड़ी ताकत उनकी संगठनात्मक समझ, सत्ता संतुलन और सभी दलों से संवाद बनाए रखने की कला रही। यही राजनीतिक डीएनए अजित पवार में भी दिखता है। शरद पवार की विरासत को संभालने के लिए अगर कोई सबसे उपयुक्त साबित हुआ, तो वह अजित पवार ही थे। उन्होंने सिर्फ भाषणों या विचारधारा के स्तर पर नहीं, बल्कि जमीन पर संगठन खड़ा कर यह साबित किया। खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र में सहकारी संस्थाओं पर उनकी पकड़ ने उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित किया, जिसे नजरअंदाज करना किसी के लिए संभव नहीं था।

छोटे पवार की बड़ी पावर : चाचा से सीखा ककहरा, महाराष्ट्र की सियासत में कैसे ‘अजातशत्रु’ बने थे अजित पवार?

अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का ‘अजातशत्रु’ कहा जाता रहा है। यह उपाधि यूं ही नहीं मिली। कांग्रेस हो, शिवसेना हो, भाजपा हो या फिर राज ठाकरे की एमएनएस- लगभग हर दल के बड़े नेताओं से उनके व्यक्तिगत रिश्ते सहज रहे। राजनीतिक मतभेद कभी रिश्तों में कड़वाहट में नहीं बदले। यही वजह रही कि चाहे सरकार किसी की भी हो, अजित पवार का राजनीतिक जादू चलता रहा। सत्ता में हों या विपक्ष में, उनकी स्वीकार्यता बनी रही। यह गुण उन्होंने सीधे तौर पर शरद पवार से सीखा था, जिन्होंने दशकों पहले यह समझ लिया था कि राजनीति में दरवाजे कभी पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

City News Uttar Pradesh

कोरोना की रफ़्तार : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम बसवराज बोम्मई, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

दीपोत्सव 2022 के बाद काशी की देव दीपावली की ट्विटर पर मच गई धूम, 21 करोड़ से अधिक यूजर्स तक पहुंची

City News Uttar Pradesh

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर, पढ़िए इनका सियासी सफर

ब्रेकिंग न्यूज़