City News Uttar Pradesh
ज़फर अहमद के बांदा आवासों पर जेसीबी गर्जना होने की उल्टी गिनती शुरू
उत्तर प्रदेश

ज़फर अहमद के बांदा आवासों पर जेसीबी गर्जना होने की उल्टी गिनती शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का पुलिस एवं खुफिया तंत्र ज़फर अहमद पर कभी भी शिकंजा कस सकता है। यहां उसके आवासों पर बुलडोजर का कहर शीघ्र कब गर्जना करने लगे आम चर्चाओं में समाया हुआ है। माना जा रहा है कि जेसीबी चलने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

ज़फर अहमद के बांदा आवासों पर जेसीबी गर्जना होने की उल्टी गिनती शुरू
Countdown begins for JCB roaring at Zafar Ahmed’s Banda residences

आइये खबर की कुछ औऱ पुरानी परतें पलटतें हैं। प्रयाग राज के विधायक राजू पाल हत्याकांड में वर्ष 2005 में भी आक्रोशित भीड़ ने बांदा के जफर अहमद के भाई और बहनोई के प्रयागराज स्थित मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी! जानकार सूत्रों के मुताबिक बांदा के जफर अहमद के तीसरे नंबर की बहन तस्लीम हबीब के पति सौलत हनीफ हाईकोर्ट प्रयागराज में वकालत करते हैं।

ज़फर अहमद के बांदा आवासों पर जेसीबी गर्जना होने की उल्टी गिनती शुरू
Countdown begins for JCB roaring at Zafar Ahmed’s Banda residences

वह माफिया अतीक अहमद के कानूनी सलाहकार भी बताए जाते हैं। वर्ष 2005 में विधायक राजू पाल की हत्या से आक्रोशित हुई भीड़ का यह भी निशाना बने थे। प्रयागराज स्थित सौलत हनीफ का मकान और बांदा के जफर अहमद के भाई अधिवक्ता जुल्फिकार हैदर और जीशान अहमद के मकान भी भीड़ के आक्रोश का शिकार हुए थे। जफर अहमद कि प्रतापगढ़ में पुश्तैनी जमीन है। बांदा के दोनों मकान उनकी मां को ननिहाल की तरफ से मिले थे। उनकी मां स्व. तहमीन हबीब प्रयागराज की रहने वाली थीं। मां ने दोनों मकान उनकी बहनों अजरा और शहनाज को दिए थे।

ज़फर अहमद के बांदा आवासों पर जेसीबी गर्जना होने की उल्टी गिनती शुरू
Countdown begins for JCB roaring at Zafar Ahmed’s Banda residences

माफिया अतीक अहमद के तार बांदा से जुड़े होने की शहर में खासी चर्चा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलर नाका मोहल्ले में शहर की मुख्य बाजार का काफी अंश है। यहां स्थित जफर के दोनों मकानों के आसपास तमाम दुकानें और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स भी हैं। यहां बुधवार को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी की दिन भर चर्चा रही। फिलहाल ज़फर अहमद लापता है औऱ पुलिस उसका अतीक और मुख़्तार से संबंधों का कड़ियाँ आपस में जोड़ने के सुरागों पर अध्ययन कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि तार जुड़े मिले तो करंट भी दौड़ेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी से पहले ही लड़की अपने मंगेतर के साथ हुई फुर्र : थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले- ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे खोखले, यूपी में दहशत का माहौल

City News Uttar Pradesh

गुरू नानक के उपदेशों में अध्यात्म के साथ जीवन का रास्ता : दलजीत सिंह

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट से तीसरी बार भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर जताया भरोसा

प्रतापगढ़ : प्रधान के भाई की हत्या कर झाड़ियों में फेंका, गांव में मचा कोहराम, पीएसी तैनात …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्‍त न‍िर्देश, अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएं सभी अवैध वाहन स्‍टैंड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़