27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आम आदमी का हनुमान मंदिर पर धरना, कहा राम का नाम बदनाम न करो ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अयोध्या में राम मंदिर जमीन खरीद में हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने यहां संकट मोचन मंदिर में धरना दिया। भाजपा को कोसा। मशविरा दिया की राम का नाम बदनाम न करो।


अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण की जमीन खरीद में 18 करोड़ के घोटाले की सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर में धरना प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि प्रभु श्री राम के नाम पर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। मंदिर के नाम पर करोड़ों का चंदा वसूलने वाले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने करोड़ों का घोटाला किया है।
चंपत राय ने करोड़ों रुपए चपत लगा दी है। कहा कि यह करोडो लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। देश के बहुसंख्यक हिंदुओं की इससे आस्था जुड़ी है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर देश भर से लोगों ने हजारों करोड़ों रुपए टस्ट को चंदे में दिए। अब टस्ट उनके चंदे की धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रही है।राम का नाम बदनाम कर रही है।


जिला अध्यक्ष ने बताया कि अयोध्या में गाटा संख्या 243, 244 ,246 की जमीन जिसकी मालियत 5 करोड़ 80 लाख रुपए है, उसको दो करोड रुपए में कुसुम पाठक और हरीश पाठक ने सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से खरीदा। इस जमीन खरीद में 2 गवाह थे एक अनिल मिश्रा और दूसरे ऋषिकेश उपाध्याय जो अयोध्या के मेयर हैं।


पांच मिनट बाद यह जमीन राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने साढे अठारह करोड़ में खरीदी ,सत्रह करोड रुपये आरटीजीएस कर दिया गया। लगभग साढे पांच करोड प्रति सेकेंड की दर से जमीन का दाम बढ़ गया। प्रभु श्री राम के नाम पर जिस तेजी से जमीन की कीमत बढ़ी, वह अपने आप में रिकॉर्ड है। इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए तो घोटाला की परते अपने आप खुल जायेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- यात्रियों की जान जोखिम में डाल सरकार बसों में करायेगी सफर !

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का ‘मेगा टूरिस्ट’ हब: डीएम रीभा द्वारा ‘रोडमैप’ तैयार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का हमला: इंडिया गठबंधन को बताया यूपीए का कब्रिस्तान

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़