31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खौफनाक हत्या : बांदा में युवक का सिर काट बेरहमी से किया कत्ल, टुकड़ों में शव बरामद होने के बाद फैली सनसनी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर से सटे मवई बुजुर्ग गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर काट कर शव कुएं में फेंक दिया। पेट व पैर को बेरहमी से काटा गया। दुर्गंध की वजह से शव पांच-छह दिन पुराना माना जा रहा है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।


इस तरह हुई घटना की जानकारी: मवई बुजुर्ग गांव में शुक्रवार दोपहर बबूल के जंगलों के पास चरवाहे मवेशी चराने गए तो पानी भरे कुएं से तेज दुर्गंध आई। कुएं में 30 वर्षीय युवक का शव उतराता दिखा। चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी राकेश कुमार, कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्रा समेत अन्य चौकियों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने भी मौका मुआयना किया। कुएं की जगह पर जहां खून मिला, वहीं नजदीक एक लाल रंग की चुनरी की तरह की साफी, शराब की खाली शीशी व पैकेट के साथ दो जोड़ी चप्पलें पड़ी मिलीं। अधिकारियों ने शव को बाहर निकलवाया। सिर नदारद होने के साथ बायां पैर भी जांघ से कटा होने से अलग मिला। मृतक के शरीर पर लाल रंग की शर्ट व धारीदार काली-सफेद रंग की टीशर्ट थी। धड़ के नीचे कपड़ा नहीं था। पेट में लंबा चीरा मिलने से जाहिर है कि हत्यारों ने बड़ी निर्दयता के साथ मारा है। गला काटने के साथ शरीर को गोदा गया है। एएसपी ने बताया कि सिर की तलाश की जा रही है, जिससे शिनाख्त हो सके। घटना के पर्दाफाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।


कुआं गहरा होने से कई घंटे बाद निकल सका शव: शव बाहर निकलवाने के लिए पुलिस ने पहले रस्सी बंधवाकर कुछ लोगों को नीचे उतरवाने का प्रयास किया। नीचे उतर रहे युवकों की सड़ांध की वजह से हिम्मत जवाब दे गई। इसके बाद चारपाई को चारों ओर से रस्सी में बांधकर नीचे डाला गया और करीब 70 फीट गहरे कुएं से शव बाहर निकल सका है। कुआं ऊपर से चौड़ा होने के साथ नीचे संकरा है। इससे शव निकालने में दिक्कत ज्यादा हुई है।


डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम से कराई जांच: डाग स्क्वाड का खोजी श्वान खून को सूंघने के बाद काफी दूर तक दौड़कर गया। इससे पुलिस को लगा कि खोजी श्वान को हत्यारों की महक उसी ओर मिल रही है। कुछ आगे जाने के बाद श्वान बीच में रुक गया। फोरेंसिक टीम ने कुएं के पास मिले खून व अन्य सामान की फोटोग्राफी करते हुए छानबीन की है। आसपास की मिट्टी को भी पास जांच के लिए एकत्र किया है। अधिकारियों ने बताया कि कुएं के पास खून मिलने से स्पष्ट है कि हत्या वहीं की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हुजूर मतदान केंद्रों पर ध्यान दें : बिजली न पानी, रैंप की भी है दरकार।

किन्नर समाज की अनूठी पहल: परिवहन विभाग के साथ मिलकर चला “जागरूकता” अभियान

City News Uttar Pradesh

Banda : निविदा के तहत लगी विभागीय गाड़ियों का आज से जाम होगा चक्का…

City News Uttar Pradesh

टूटी सगाई, टूटा मन: नैनीताल में बांदा के इंजीनियर की मौत, व्हाट्सऐप पर छलका दर्द

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मतदाताओं में भरा जोश : सभायें की और पहुंचे डोर टू डोर

City News Uttar Pradesh

बांदा अतुल मर्डर केस : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य समाज का प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़