City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद पहुंचे अस्पताल : मची अफरा तफरी, देखा आक्सीजन प्लांट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल में अफरातफरी मच गई, कुछ वक्त तक माहौल हड़बड़ी का हो गया। कारण थे जिलाधिकारी आनंद सिंह जो निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट के अकस्मात निरीक्षण को पहुंच गये।


दरअसल जिलाअस्पताल में आक्सीजन प्लांट के निर्माण के प्रति उसकी गुणवता को लेकर डीएम आनंद सिंह बहुत सजग हैं। इसी संदर्भ में वह जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन प्लांट का अकस्मात निरीक्षण करने पहुंच गये। फिर क्या था, जिला अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

आपको यहां बता दे कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के 37 चिकित्सालयों में पीएम केयर (द्वितीय फेज) के द्वारा पीएसए आक्सीजन प्लाण्ट की स्थापना के निर्देश दिये है। बांदा जिला भी इसी योजना में है।

चिकित्सालय में पीएसएआक्सीजन प्लाण्ट स्थापित किये जाने हेतु नामित कार्यदायी संस्था द्वारा भूमि चयन करने के उपरान्त समतलीकरण का कार्य किया गया है। इसी निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यूबीसिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति पर पाया गया। मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर द्वारा अवगत कराया गया कि अगले दो-तीन दिन में टीन शेड का कार्य पूर्ण हो जायेगा। जिलाधिकारी नें कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप कराया जाये। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन कार्य की प्रगति का निरीक्षण करउन्हें अवगत करायें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में घटने लगा है कोरोना वायरस का संक्रमण, रिकवरी रेट 91.8 फ़ीसदी पर पहुंचा, 24 घंटे में 6725 नए केस …

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ऐलान: राइफल क्लब मुद्दे पर होगी आर-पार की जंग, रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को ‘सख्त’ निर्देश: बाढ़ से पहले करो ‘व्यवस्था पुख्ता’

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता को बताया ग्रामीणों की उन्नति का मार्ग

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को आवंटित हुआ सरकारी आवास, पढ़िए – कौन बंगला बना किस मंत्री का आशियाना

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें शिक्षकों को बताया कर्तव्य बोध : वितरित किये नियुक्ति पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़