City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद सिंह अनाथ बच्चों की जिंदगी में भरेंगे आनंद, कार्ययोजना शुरू ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनंद शिंह बेसहारा बच्चों की जिंदगी को सहारा देकर “आनंदमय” बनायेगें। इस दिशा में उन्होने कार्य भी शुरू कर दिया हैं। इसी क्रम में कोरोना महामारी से बेसहारा हुए बच्चों की लिस्ट बनाई जाएगी।


अनाथ बच्चों का पुनर्वास करने के लिए बीडीओ समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को डीएम नें प्रभावी निर्देश दिए हैं कि ऐसे बच्चों की सूची बनाई जाए। डाटा तेयार करवाकर प्रमुख सचिव महिला बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, वन स्टाप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के कारण अनाथ हुए ऐसे बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वासन जनपद स्तर पर ही किया जाना है। इस काम में संबंधित विभागों, जिला प्रशासन को पहले से प्राप्त सूचनाओं, चाइल्ड लाइन, विशेष किशोर पुलिस इकाई, गैर सरकारी संगठनों, ब्लाक तथा ग्राम बाल संरक्षण समितियों, कोविड रोकथाम के लिये विभिन्न स्तरों पर गठित निगरानी समितियां और अन्य बाल संरक्षण हितधारकों के सहयोग और समन्वय प्राप्त किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में ग्राम बाल संरक्षण समितियों का गठन किया गया है, जिनकी सदस्य सचिव आंगनवाड़ी कार्यकत्री होती है। इन समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावित बच्चों का डाटा निर्धारित प्रारूप पर संकलित कराया जा सकता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम आवास योजना नहीं हो पाई “गोल्ड”: बजट के अभाव में “बोल्ड”, सीडिओ नें पोंछा “आंसू”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले मुख्तार अंसारी एक अपराधी है: मौत पर सियासत उचित नहीं

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग को ज्ञापन : नवरात्र व्यवस्थाओं पर आफत के बादल ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : युवक फांसी पर झूला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान …

खाद्य टीम द्वारा आश्रम पद्यति विद्यालय का निरीक्षण : सबकुछ मिला सत्यानाश

City News Uttar Pradesh

पीएम पोषण योजना में ‘बड़ा घोटाला’ : बच्चों का पौष्टिक भोजन ‘जोखिम’ में, प्रशासन ने आंखें मूंदीं !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़